script16.31 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, कलेक्टर से कहा यू आकार में ही बने अंडरब्रिज | Scindia inaugurated in the evening | Patrika News
अशोकनगर

16.31 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, कलेक्टर से कहा यू आकार में ही बने अंडरब्रिज

भाजपा पर निशाना: अटलजी की भाजपा नहीं रही, नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भाजपा केवल व्यापार और लेन-देन में उसूल रखती है…

अशोकनगरFeb 01, 2019 / 11:00 am

Arvind jain

news

16.31 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, कलेक्टर से कहा यू आकार में ही बने अंडरब्रिज

अशोकनगर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र में 16.31 करोड़ रुपए के आठ निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही जहां अंडरब्रिज के मामले पर कलेक्टर से कहा कि अंडरब्रिज का निर्माण यू आकार में ही हो। वहीं सभा के दौरान उन्होंने भाजपा को सपनों का सौदागर कहा और बोले कि मुख्यमंत्री न रहने के बाद भी शिवराजसिंह शहर में पैर रखने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही सिंधिया ने कहा कि मप्र से भाजपा को विदा कर अब वह उप्र में अगली लड़ाई के लिए तैयार हैं।


सांसद सिंधिया ने रात करीब 10 बजे तुलसी पार्क पर सभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पार्टी अब अटलबिहारी वाजपेयी की भाजपा नहीं रही, यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भाजपा केवल व्यापार और लेन-देन में उसूल रखती है। साथ ही रेलवे फाटक की समस्या पर कहा कि भाजपाई कहते थे कि सिंधिया सपना दिखा रहे हैं, भाजपाईयों सपनो का सौदागर तो आपकी पार्टी में है और ज्योतिरादित्य सिंधिया सपनों का निर्माण कर साकार करने वाला है।

उप्र की जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा करके उप्र की 40 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है और मप्र से भाजपा को विदा करने के बाद अब मैं उप्र में अगली लड़ाई के लिए तैयार हूं, इसलिए अब चुनाव में क्षेत्र आप लोगों के हाथ है। लोकसभा चुनाव में मैं आ पाऊं या न आ पाऊं, जीत की गूंज ऐसी होना चाहिए कि प्रदेश में इतिहास बन जाए। सिंधिया ने कहा कि प्रदेश से मामा को तो भगा दिया अब दिल्ली में बैठे नाना को उखाड़ फैंकने की तैयारी है। निर्माण कार्यों पर बोलते हुए सिंधिया ने कहा कि अशोकनगर को ऐसा जिला मुख्यालय बनाऊंगा कि पूरे मप्र के लोग इसे देखकर ईष्र्या करें।

विकास की दौड़ में दौड़े सिंधिया-
गुरुवार सुबह सिंधिया फॉलोशिप ने विकास की दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह दौड़ नगर पालिका कार्यालय से शुरू हुई और तुलसी पार्क पहुंची। जिसमें सांसद सिंधिया ने भी शामिल होकर दौड़ लगाई, साथ ही पूरी दौड़ सिर्फ वही लगा पाए और ज्यादातर कांग्रेसी बीच में हांफकर रुक गए। हालांकि उनके साथ पूरी दौड़ लगाने में शहर के कई युवा भी शामिल रहे।

इस दौड़ की शुरुआत में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल हुए। लेकिन तुलसी पार्क तक दौड़कर कम ही लोग पहुंच सके और बाद में कांग्रेसियों को अपने वाहनों से पहुंचना पड़ा। इस दौड़ में कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।


सिंधिया बोले यू आकार का ही बने अंडरब्रिज-
शहर में रेलवे फाटक पर आवाजाही की समस्या को देखते हुए सांसद सिंधिया ने अंडरब्रिज के लिए सांसद निधि से राशि स्वीकृत की थी। इससे रेलवे फाटक पर रेलवे ने वाय आकार के अंडरब्रिज को स्वीकृति दे दी थी। साथ ही इसके निर्माण का टेण्डर भी हो चुका है। लेकिन कांग्रेस विधायक ने रेलवे अधिकारियों से यू आकार का अंडरब्रिज बनाने की मांग की थी, लेकिन रेलवे के जीएम ने रेलवे की जमीन अंडरब्रिज के सड़क मार्ग के लिए न देने की बात कहते हुए साफ तौर पर इंकार कर दिया था। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहरवासियों की मांग पर यू आकार का अंडरब्रिज बनाने की मांग की। इस पर सांसद सिंधिया ने यू आकार के अंडर ब्रिज के लिए अतिरिक्त 1.90 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की है। साथ ही अधिकारियों से कहा कि शहर में यू आकार का ही अंडरब्रिज बनना चाहिए।

क्षेत्र में इन कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास-
– 2.87 करोड़ रुपए की लागत से शहर में बनकर तैयार हुए विश्राम भवन का फीता काटकर शुभारंभ्ज्ञ किया। इसमें वीआईपी के रुकने के लिए चार कमरों सहित ड्राईंग रूम, डायनिंग रूम, गेस्ट रूम और सर्वेंट क्वार्टर उपलब्ध है।
– 3.50 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे फाटक पर बनने वाले अंडरब्रिज का शिलान्यास किया, साथ ही यू आकार के अंडरब्रिज के लिए सांसद ने 1.90 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि भी सांसद निधि से स्वीकृत की।
– एक करोड पांच लाख 61 हजार रुपए की लागत से इनडोर स्टेडियम हॉल निर्माण, नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 20 में 2.90 लाखरुपए की लाग से दो हैण्डपंप और तीन करोड की लागत की सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया।
-3.86 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 100 सीटकर कन्या छात्रावास और एक करोड़ रुपए की लागत के हायर सेकेंडरी स्कूल भवन तूमैन का शिलान्यास किया। एक करोड़ से बने हाईस्कूल दियाधरी भवन का लोकार्पण किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो