script24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग भी हैरान | very heavy rain information alert | Patrika News
अशोकनगर

24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग भी हैरान

very heavy rain information alert – 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट ! मौसम विभाग भी हैरान, बदलता मौसम : एक साथ दो चक्रवात और एक ट्रफ गुजरने से बने हालात

अशोकनगरSep 03, 2018 / 10:22 am

KRISHNAKANT SHUKLA

very heavy rain

24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट ! मौसम विभाग भी हैरान

अशोकनगर. मध्यप्रदेश के अशोकनगर, टीकमगढ़ सहित कुछ जिलों में बीते 24 घंटे में अचानक हुई रेकार्ड तोड़ बारिश से हालात बिगड़ गए। मौसम विभाग को भी इतनी ज्यादा बारिश का अनुमान नहीं था। वरिष्ठ वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार, दो चक्रवात और मानसून ट्रफ के एक साथ आने से एऐसा हुआ है।

पहला चक्रवात उत्तरप्रदेश के मध्य में बना है, जबकि दूसरा दक्षिण राजस्थान के आसपास है। मानसून ट्रफ लाइन फिरोजपुर, रोहतक, अलीगढ़, नवादा, पुरुलिया होती हुई बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसी कारण बुंदेलखंड से सटे इलाकों में इनका ज्यादा असर है। 24 घंटे में रेकॉर्ड तोड़ पानी बरसा इससे बारिश से मौसम विभाग भी हैरान है।

24 घंटे में रेकॉर्ड तोड़ पानी बरसा बारिश मिलीमीटर में
290 – चंदेरी
250 – ओरछा
210 – मुंगावली
150 – दतिया

अशोकनगर – चंदेरी-ईसागढ़ में हालात बिगड़ गए। भर्रोली-सिरनी में तालाब फूटने से नुकसान हुआ। 20 से ’यादा घर टूट गए। 28 मवेशी मरे हैं।

टीकमगढ़ – ओरछा में बाढ़ के हालात बन गए। माताटीला डैम से पानी छोडऩे से हालात बिगड़े। रिसोर्ट की दीवार टूट गई। लोगों को निकाला गया।

दतिया – माताटीला बांध के 22 गेट खोलने से कई गांवों में पानी भर गया। मकड़ारी गांव के 3 युवक रातभर पानी में फंसे रहे। सुबह उन्हें निकाला गया।

भारी बारिश का अलर्ट
मौ सम विभाग ने प्रदेश के दर्जन भर जिलों में आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, गुना, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, राजगढ़, आगर, नीमच और मंदसौर शामिल हैं।

3 से 27 दिन के बीच ही 22 शहरों में 95% बारिश सिर्फ
दक्षिण-पश्चिम मानसून की अवधि आधिकारिक तौर पर 1 जून से &0 सितंबर के बीच मानी जाती है। लेकिन मानसून की 95त्न बारिश देश के 22 शहरों में मात्र & से 27 दिन में हो जाती है। मौसम विभाग के वर्ष 1969-2000 तक के आंकड़ों के आधार पर द संडे एक्सप्रेस के शोध में इसका खुलासा हुआ है। शोध के अनुसार 22 शहरों में से 12 में पिछले तीन दशकों में बारिश में कमी दर्ज की गई है।

Home / Ashoknagar / 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग भी हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो