scriptफांसी का फंदा लगाकर पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास,पति ने बचाई जान | Wife attempted suicide by hanging herself, husband saved her life | Patrika News
अशोकनगर

फांसी का फंदा लगाकर पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास,पति ने बचाई जान

तुलसी सरोवर तालाब के पास स्थित खेत पर मजदूरी करने वाले परिवार की एक महिला ने खेत पर स्थित बबूल के पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयास किया।

अशोकनगरFeb 06, 2020 / 01:02 pm

Arvind jain

खेत में भाजी तोडऩे गई महिला पेड़ पर साड़ी का फं दा लगाकर लटकी पति ने बचाया

खेत में भाजी तोडऩे गई महिला पेड़ पर साड़ी का फं दा लगाकर लटकी पति ने बचाया

 

अशोकनगर। तुलसी सरोवर तालाब के पास स्थित खेत पर मजदूरी करने वाले परिवार की एक महिला ने खेत पर स्थित बबूल के पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि पति को चिल्लाने की आवाज आई और दौड़कर मौके पर पहुंचकर महिला की जान बचा ली। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया।


भाजी तोडऩे का कहकर खेत गई
बुधवार को पछाड़ी खेड़ा स्थित शिवराम उर्फ कल्लू गुर्जर ने ठेके पर लिए गए खेत पर करीला के पास दीपनाखेड़ी करीला के पास ग्राम करैया का रहने वाला घनश्याम आदिवासी एवं उसकी पत्नी मोहर बाई खेत पर निवास करते हैं। दोपहर करीब 12 बजे मोहर बाई अपने 4 महीने के बच्चे को पति को देकर भाजी तोडऩे का कहकर खेत की ओर गई।

कारणों का पता नहीं लग सका
तभी वहां चिल्लाने की आवाज आई तो वह दौड़कर वहां पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी एक बबूल के पेड़ पर लटकी हुई है उसने तुरंत उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। इस दौरान महिला का 4 महीने का एक बच्चा भी है जिसे लेकर उसका पति घूमता रहा। महिला के खुदकु शी करने के प्रयास के कारणों का पता नहीं लग सका है।

 

यहां बबूल के पेड़ पर लटककर दी जान
कचनार थाने के ग्राम गोरा में एक 32 बर्षीय युवक ने बबूल के पेड़ पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय पुत्र कम्मोदा अहिरवार ने रामू रघुवंशी के खेत की मेढ़ पर लगे बबूल के पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था वह पत्नि व मां बाप झगड़कर चला गया था और सुबह पेड़ पर लटका मिला है जांच की जा रही है।

2 दिन पहले झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत
चंदेरी थाने के ग्राम बराना निवासी एक महिला को आग से झुलसने के कारण रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।


मृतक महिला रवीना पत्नि भारत सहरिया रविवार को चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी तेल की के न उसके ऊपर गिर गई जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार दोपहर 2.30 बजे महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। पुलिस ने महिला के नवविवाहिता होने की वजह से तहसीलदार के समक्ष परिवारजनों के बयान करवाए गए एवं मर्ग कायम कर मृतक महिला का पीएम करा कर परिवार जनों को सौंपा।

Home / Ashoknagar / फांसी का फंदा लगाकर पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास,पति ने बचाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो