script2,200 रोहिंग्या शरणार्थी दिसंबर में जाएंगे स्वदेश | 2,200 Rohingya refugees to go home in December | Patrika News
एशिया

2,200 रोहिंग्या शरणार्थी दिसंबर में जाएंगे स्वदेश

2,260 लोगों का पहला समूह 15 दिसंबर को म्यांमार पहुंचेगा। म्यांमार के हिंसाग्रस्त रखाइन राज्य से ये लोग भागकर बांग्लादेश आए थे।

नई दिल्लीNov 05, 2018 / 07:22 pm

mangal yadav

यांगूनः बांग्लादेश से 2,260 लोगों का पहला समूह 15 दिसंबर को म्यांमार पहुंचेगा। म्यांमार के हिंसाग्रस्त रखाइन राज्य से ये लोग भागकर बांग्लादेश आए थे। म्यांमार के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, म्यांमार और बांग्लादेश में अगस्त में मंत्री स्तर की वार्ता में म्यांमार के रखाइन राज्य से विस्थापित लोगों के जल्द स्वदेश वापसी पर सहमति बनी थी। ये लोग बांग्लादेश पलायन कर गए थे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच स्वीकृति केंद्र, शरणार्थी शिविर स्थापित करने, आतंकवाद, सीमावर्ती इलाकों में मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ लड़ाई के साथ बांग्लादेश व म्यांमार के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रह रहे विस्थापित लोगों की वापसी की बात पर सहमति जताई थी।

म्यांमार ने संघर्षग्रस्त रखाइन राज्य के पुननिर्माण के लिए स्वदेशी व अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सहयोग का आमंत्रण दिया है। विस्थापित लोगों की स्वदेश वापसी के प्रयासों के अलावा सरकार रखाइन राज्य के लिए विशेष सलाहकार आयोग की सिफारिशों को भी क्रियान्वित कर रही है। बता दें कि अभी हाल में ही भारत सरकार ने सात रोहिंग्या मुसलमानों को वापस -म्यांमार भेजा है। उन्हें साल 2012 में भारत घुसने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।

 

Home / world / Asia / 2,200 रोहिंग्या शरणार्थी दिसंबर में जाएंगे स्वदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो