27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 23 Oct 2018, 2:56 PM IST

earthquake

जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

टोक्यो। जापान के ओकिनावा प्रांत में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि मौसम विभाग ने सुनामी को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी है। चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक भूकंप का केंद्र 30 किलोमीटर की गहराई में 24.0 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 122.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में अवस्थित था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा है कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

फेसबुक का बड़ा फैसला, ब्राजील राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की मदद करने वाले संदिग्ध एकाउंट्स और पेज बंद

फिर से भूकंप

जापान मौसम एजेंसी ने कहा कि रिक्टर स्केल पर 6.1 के एक भूकंप ने मंगलवार को जापान के ओकिनावा प्रीफेक्चर को तेज झटका दिया लेकिन सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई। बजेएमए ने कहा कि भूकंप ने सुनामी को ट्रिगर करने का कोई खतरा नहीं पैदा किया। भूकंप के परिणामस्वरूप योनगुनीजिमा के आसपास के लोगों या जहाजों को चोट या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। फिलहाल भूकंप के कारण योनागुनिजिमा के आसपास किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

हथियार नियंत्रण संधि से बाहर निकलने पर चीन ने अमरीका को लताड़ा, कहा-दुनिया पर पड़ेगा नकारात्मक असर

भूकंप तीव्र क्षेत्र है जापान

बता दें कि जापान के उत्तरी इलाकों में कुछ दिन पहले ही भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए थे । अमरीकी भूकंप केंद्र के अनुसार होकैडो में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई थी। उसके पूर्व होकैडो में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। गौरतलब है कि जापान ज्वालामुखी और महासागरीय खाइयों के रिंग ऑफ़ फायर पर स्थित है। यह आंशिक रूप से प्रशांत बेसिन को घेरता है। दुनिया के भूकंप का लगभग 20 प्रतिशत अकेले इसी हिस्से में आते हैं।

आखिर हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता है, वजह जानने के बाद दंग रह जाएंगे आप