एशिया

अफगानिस्तान: मंत्रालय के कर्मचारियों की बस पर आईईडी से धमाका, 10 लोग घायल

काबुल के शहर पीडी2 में हुई आतंकी घटना
आतंकियों ने सरकारी कर्मचारियों को बनाया निशाना
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

नई दिल्लीMay 27, 2019 / 08:18 pm

Mohit Saxena

अफगानिस्तान: मंत्रालय की बस पर आईईडी से धमाका, 10 लोग घायल

काबुल। अफगानिस्तान में एक आईईडी धमाके की खबर है। काबुल शहर के पीडी2 में सोमवार सुबह हज और धार्मिक मामलों के मंत्रालय के कर्मचारियों की एक बस पर आतंकी हमला हुआ है। इस बस को निशाना बनाकर ये धमाका किया गया। इस घमाके में कम से कम 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। मंत्रालय का कहना है कि इस धमाके के पीछे किसका हाथ है ये जांच में सामने आएगा। यह काफी घातक हमला था। इसमें मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाया गया है।
पेरू में 8.0 तीव्रता की भूंकप के जोरदार झटके, भारी नुकसान की संभावना

घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है

अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक अन्य मामले में शनिवार को अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक जिले में विस्फोट होने के कुछ ही दिनों बाद धमाका हुआ। विस्फोट में कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Asia / अफगानिस्तान: मंत्रालय के कर्मचारियों की बस पर आईईडी से धमाका, 10 लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.