एशिया

अफगानिस्तान: कंधार में तालिबान का हमला, सात पुलिसकर्मी मारे गए

पुलिस कर्मियों पर यह हमला अचानक हुआ।
अंधेरे का फायदा उठाते हुए विस्फोटक से हमला किया गया।
आतंकियों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

नई दिल्लीMar 15, 2020 / 03:12 pm

Mohit Saxena

कंधार में तालिबान का हमला।

काबुल। अमरीका और तालिबान के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते का असर अफगानिस्तान में नहीं दिखाई दे रहा है। यहां पर लगातार तालिबान हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में तालिबान के हमले में रविवार को सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस हमले में कई अन्य पुलिकर्मी भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों पर यह हमला अचानक हुआ।
कोरोना वायरस: दुनियाभर में 24 घंटे के अंदर 11 हजार नए मामले में सामने आए, 417 लोगों ने जान गंवाई

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जमाल बारिकजई के हवाले से कहा कि झारी जिले के चरसखी इलाके में तड़के करीब 2 बजे यह आतंकी हमला हुआ। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए विस्फोटक से हमला किया गया।
बारिकजई ने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार तालिबान के आतंकियों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटनास्थल से भाग निकलने में कामयाब रहे। मगर इन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। अभी तक तालिबान ने हमले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Home / world / Asia / अफगानिस्तान: कंधार में तालिबान का हमला, सात पुलिसकर्मी मारे गए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.