scriptमहिला की आंत से मिला 6 कैरेट का करोड़ों रुपए का हीरा | Bangkok: 6-carat diamond which worth $278,000 recovered from woman's intestine | Patrika News
एशिया

महिला की आंत से मिला 6 कैरेट का करोड़ों रुपए का हीरा

एक चीनी यात्री की बड़ी आंत से डॉक्टरों ने सर्जरी कर करोड़ों रुपए का हीरा निकाला

Sep 16, 2015 / 10:21 am

सुभेश शर्मा

Diamonds

Diamonds

बैंकॉक। एक चीनी यात्री की बड़ी आंत से डॉक्टरों ने सर्जरी कर करोड़ों रुपए का हीरा निकाला है। बताया जा रहा है कि अगर महिला के शरीर से हीरे को बाहर नहीं निकाला जाता तो इससे उसका पाचन तंत्र नष्ट हो सकता था। वहीं इस चीनी यात्री के लिए ये सर्जरी जितनी खुशी देने वाले रही, उतना ही दुख देने वाली भी। दरअसल इस महिला ने एक ज्वैलरी फेयर से हीरा चुराया था, जिसकी कीमत करीब 2,78,000 डॉलर है। वहीं अब हीरे के मिल जाने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

बैंकॉक के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को डॉक्टरों की मदद से महिला की बड़ी आंत से छह कैरेट का हीरा निकाला गया, महिला पर हीरे को चुराने का आरोप था। मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान 39 वर्षीय जिएंग जूलियन के रूप में की गई है। महिला और उसके साथ एक चीनी नागरिक को गुरुवार को बैंकॉक के सुवरनाभूमि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। दोनों थाईलैंड के लिए रवाना हो रहे थे, तभी इन दोनों को फेयर में लगे सर्विलांस वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

इन आरोप है कि इन लोगों ने ज्वैलरी फेयर से असली हीरा चुराकर उसकी जगह पर नकली पत्थर रख दिया था। वहीं बूथ सैलिंग पर हीरा बेचने वाले शख्स ने भी दोनों को पहचान लिया है। पुलिस ने बताया कि पहले दोनों ही चीनी नागरिक जांच नहीं करने दे रहे थे, लेकिन इसके बाद एक्स-रे मेंं सामने आया कि महिला की आंत में हीरे जैसी कोई वस्तु है और दोनों ने अपना जुर्मा कबूल कर लिया।

Home / world / Asia / महिला की आंत से मिला 6 कैरेट का करोड़ों रुपए का हीरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो