एशिया

चीन में भूस्खलन के बाद कम से कम 36 की मौत, 15 लापता

चीन में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से हजारों लोग प्रभावित
शुइचेंग काउंटी में हुए भूस्खलन में फंसे 40 लोगों को बचाया गया

नई दिल्लीJul 28, 2019 / 06:18 pm

Anil Kumar

बीजिंग। दक्षिण एशियाई देशों में भारी बारिश और बाढ़ के साथ भूस्खलन की घटनाओं से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं तो वहीं सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत , बांग्लादेश , म्यांमार, नेपाल और चीन में बाढ़ के कारण अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.5 करोड़ लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

इसी कड़ी में दक्षिणी चीन के एक गांव में मंगलवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। राज्य संचालित स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया है कि गुइझोऊ ( Guizhou ) प्रांत में 20 से अधिक घरों में बाढ़ के साथ मिट्टी का ढ़ेर भर जाने के कारण 15 लोग लापता हो गए हैं।

बिहार में बाढ़: अब तक 127 की मौत, 80 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

चीनी अधिकारियों ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि शुइचेंग काउंटी में हुए भूस्खलन में फंसे 40 लोगों को बचाया गया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि देश के कुछ हिस्सों में अभी भी भारी बारिश जारी है।

सरकार ने पीड़ितों के लिए रखा अलग बजट

इस भीषण आपदा में दो बच्चों समेत एक महिला की भी मौत हो गई है। हालांकि अभी इसका पूरा विवरण स्पष्ट नहीं हैं।टीवी वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक गांव में एक विशाल टीले से कुछ बच्चों को बचाया गया है और कुछ बचावकर्मी खुदाई कर लोगों को तलाश कर रहे हैं।

सरकार ने एक स्थानीय स्कूल को पीड़ितों की मदद के लिए आपातकालीन चिकित्सा और बचाव केंद्र के रूप में भी नियुक्त किया गया है। सिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार ने पीड़ितों के लिए 30 मिलियन युआन (4.4 मिलियन डॉलर) का बजट रखा है।

भारत समेत बांग्लादेश, नेपाल और म्यामांर में बाढ़ का कहर, अब तक 600 की मौत, 2.5 करोड़ प्रभावित

बता दें कि चीन में भारी बारिश के बाद ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन एक सामान्य बात है। बीते महीने देश के दक्षिण पूर्व में फुजियान प्रांत में एक भूस्खलन से देखने को मिला था।

इस हादसे में कई लोग मारे गए थे और बारिश के बाद बाढ़ के कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / चीन में भूस्खलन के बाद कम से कम 36 की मौत, 15 लापता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.