scriptकोरोना पर जीत का जश्न मना रहा चीन, मांस के साथ धड़ल्ले से बिक रहे चमगादड़ | China Celebrate Victory Over Coronavirus | Patrika News
एशिया

कोरोना पर जीत का जश्न मना रहा चीन, मांस के साथ धड़ल्ले से बिक रहे चमगादड़

Highlights

चीन के वुहान शहर से खतरनाक संक्रमण निकलकर पूरी दुनिया में फैल गया था।
दुनियाभर में अब तक 34 हजार लोग मारे जा चुके हैं।
यहां सरकार लोगों को खरीदारी के लिए प्रोसाहित कर रही है

नई दिल्लीMar 31, 2020 / 12:43 pm

Mohit Saxena

china meat market

बीजिंग। एक तरफ कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया जूझ रही है, वहीं चीन में इस महामारी पर जीत का जश्‍न मनाया जा रहा है। एक बार फिर लोग खरगोश और बत्‍तख का मांस खाने लगे हैं। यही नहीं चीन में चमगादड़ों की बिक्री धड़ल्‍ले से शुरू हो गई है। यह वही चीन है, जिसके वुहान शहर से खतरनाक संक्रमण निकलकर पूरी दुनिया में फैल गया था। माना जाता है कि चमगादड़ के रास्‍ते ही कोरोना वायरस इंसान के शरीर में घुस गया था।

ईरान में कोरोना का कहर बरकरार, रविवार को 123 मौत के साथ अब तक कुल 2640 लोग मारे गए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को चीन में कोरोना वायरस पर जीत का जश्‍न मनाया गया। इस दौरान कुत्‍ते, बिल्‍ली, खरगोश और बत्‍तख के मांस की ब्रिकी शुरू हो गई। हर तरफ मरे हुए जानवरों के अवशेष नजर आए। इस जश्‍न के लिए चीन में बेहद गंदे मीट मार्केट को दोबारा से खोल दिया गया। तीन महीने पहले वुहान में इसी तरह की एक मीट मार्केट से कोरोना वायरस के फैलने की बात कही गई थी।

दुनियाभर में अब तक 34 हजार लोग मारे गए

चीन की इस गलती का खामियाजा आज दुनिया के 3 अरब लोग भुगत रहे हैं। इस महामारी से दुनियाभर में अब तक 34 हजार लोग मारे जा चुके हैं। अब तक 7,23,434 लोग संक्रमित हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस से आने वाले समय में लाखों लोगों की मौत हो सकती है। दक्षिण पश्चिम चीन में गुइलिन इलाके में हजारों लोग मीट मार्केट पहुंच चुके हैं। वहां खुले में बिक रहे मांस और जिंदा जानवरों को खरीदा गया।

सरकार लोगों को प्रोसाहित कर रही है

बाजारों में पिंजड़े में विभिन्‍न प्रजातियों के जानवर रखे गए हैं और उन्‍हें बेचा जा रहा है। चीनी बाजारों में अभी चमगादड़ों को बेचने का सिलसिला जारी है। एक अन्‍य बाजार में चमगादड़, बिच्‍छू और अन्‍य जानवरों को बेच रहे हैं। गौरतलब है कि चीन ने देशभर में जारी लॉकडाउन को हटा लिया है। यहां सरकार लोगों को प्रोसाहित कर रही है कि वह बाजार जाकर सामान खरीदें और अर्थव्यवस्था को गति दें।

कुत्‍ते-बिल्‍ली का मांस बिकने लगा

गुइलिन के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। यहां बड़ी मार्केट में लोग कुत्ते और बिल्ली का मांस खरीद रहे हैं। यहां पर प्रशासन ने लोगों को संदेश दिया है कि स्थिति नियंत्रित है और अब लोग दोबारा से अपना नार्मल जीवन जी सकते हैं। हालांकि अब वहां पर सुरक्षा बलो की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई तस्‍वीर न ले सके।

Home / world / Asia / कोरोना पर जीत का जश्न मना रहा चीन, मांस के साथ धड़ल्ले से बिक रहे चमगादड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो