scriptचीन ने अपने नागरिकों को भारतीय धार्मिक विद्यालयों से सतर्क रहने की दी चेतावनी | China warns its citizens to be alert to Indian religious schools | Patrika News
एशिया

चीन ने अपने नागरिकों को भारतीय धार्मिक विद्यालयों से सतर्क रहने की दी चेतावनी

ये चेतावनी मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी (एमपीएस),चीन की पुलिस ने जारी की है

Jan 18, 2019 / 03:59 pm

Mohit Saxena

china

चीन ने अपने नागरिकों को भारतीय धार्मिक विद्यालयों से सतर्क रहने की दी चेतावनी

बीजिंग। चीन ने अपने नागरिकों को भारतीय धार्मिक विद्यालयों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ उन्होंने भारतीय पंथों से भी सावधान रहने के लिए कहते हुए कहा कि इसमें से कुछ यौन उत्पीड़न के मामले शामिल हैं। ये चेतावनी मिनिस्ट्री ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी (एमपीएस),चीन की पुलिस ने जारी की है। ये चेतावनी ताइवान की एक एक्ट्रेस के द्वारा साउथ इंडिया आधारित संस्था के आध्यात्मिक कोर्स को प्रमोट करने के बाद दी गई है। इसके बाद पूरे देश की सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। इसमें सेलिब्रिटी के द्वारा धार्मिक पंथ को बढ़ावा दिया गया था।
लोगों को दी चेतावनी

इस पोस्ट के बाद चीन के ट्विटर वर्जन सिना विबो पर चर्चा शुरू हो गई थी। इसके बाद एमपीएस और चीन एंटी कल्ट एसोसिएशन (सीएजीए) ने पोस्ट को आगे किया था और लोगों को इस बारे में चेतावनी देते हुए कहा था कि कुछ आध्यात्मिक स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में शामिल है। इसको लेकर सीएजीए ने सिंह नामक धर्मगुरु का भी उल्लेख किया था। जो करीब 200 महिला अनुयायियों से दुष्कर्म के मामले में दिसंबर 2017 से जेल में बंद हैं। ये मामला गुरमीत राम रहीम केस से मिलता जुलता है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Asia / चीन ने अपने नागरिकों को भारतीय धार्मिक विद्यालयों से सतर्क रहने की दी चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो