चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने बताया कि फुजियान में संक्रमण के 20 नए केस मिले हैं। इसमें पुतियान में 19 और एक केस क्वांझोऊ में मिला है। इसके अलावा, एक केस ऐसा भी मिला है, जिसमें संक्रमित मरीज में कोई लक्षण नहीं थे, मगर जांच में उसे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, एक दिन पहले रविवार को चीन में कोरोना संक्रमण के 46 नए केस दर्ज किए गए। चीन में अब तक 95 हजार 199 लोग इस वेरिएंट से संक्रमित हुए हैं। इसमें 4 हजार 636 लोगों की मौत हुई है।