एशिया

Coronavirus: Nepal ने आर्थिक विकास के लिए Lockdown में दी ढील

HIGHLIGHTS

नेपाल सरकार ( Nepal Government ) ने COVID-19 के मद्देनजर जारी लॉकडाउन ( Lockdown ) में चरणबद्ध तरीके से ढील देने का फैसला किया है।

Jun 12, 2020 / 10:38 pm

Anil Kumar

Coronavirus: Nepal relaxed lockdown for economic development

काठमांडू। नेपाल में कोरोना वायरस ( Coronavirus In Nepal ) के मामलों में बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया, लेकिन अर्थव्यवस्था ( Economy ) की हालत खराब होते देख सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने COVID-19 के मद्देनजर जारी लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से ढील देने का फैसला किया है।

एक मंत्री ने कहा है कि सभी एहतियाती उपायों का पालन करते हुए यहां आर्थिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने की अनुमति दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, COVID-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए यहां सरकार ने 24 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा की थी।

नेपाली संसद ने विवादित नक्शे को दी मंजूरी, राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए भेजने की तैयारी

लॉकडाउन ( Lockdown ) की चलते यहां की अर्थव्यवस्था बुरी तरीके से प्रभावित हुई। हजारों की तादात में लोगों की आजीविका पर भी इसका प्रभाव पड़ा। अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे पटरी पर लाने का दबाव सरकार पर बढ़ता जा रहा था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ufrak

चरणबद्ध तरीके से खुलेगा लॉकडाउन

वित्त और संचार मंत्री व सरकार के प्रवक्ता युबराज खातीवाड़ा ने गुरुवार को एक प्रेस मीटिंग में कहा कि एक दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में उन सेवाओं और गतिविधियों को छोड़कर, जहां अधिकाधिक मात्रा में लोगों का जमावड़ा होता है, ज्यादातर आर्थिक गतिविधियों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है।

पिछले महीने सरकार ने बैंकिंग, बीमा और सहकारी क्षेत्रों को आंशिक रूप से खोलने की अनुमति दी थी। इसी तरह से खाद्य और निर्माण उद्योग और निर्माण परियोजनाओं को भी आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया है।

Nepal के नए नक्शे का विरोध करने वाली सांसद Sarita Giri के घर पर हमला, देश छोड़ने की मिली धमकी

देश में कोरोना के मामलों की संख्या में इजाफा होने के बावजूद भी लॉकडाउन में ढील देने का निर्णय लिया गया है। नेपाल में मामलों की संख्या 4,614 तक पहुंच गई है और अब तक 15 मौतें हो चुकी हैं।

Hindi News / world / Asia / Coronavirus: Nepal ने आर्थिक विकास के लिए Lockdown में दी ढील

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.