scriptचक्रवात लेकिमा ने मचाया कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हुई | Death Toll In China From Cyclone 'Lekima' | Patrika News
एशिया

चक्रवात लेकिमा ने मचाया कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हुई

इस चक्रवात में करीब में 21 लोग लापता हैं
यह चीन में इस साल आया सबसे शक्तिशाली चक्रवात है

Aug 13, 2019 / 02:35 pm

Mohit Saxena

lekima
बीजिंग। चीन में इस साल के सबसे शक्तिशाली चक्रवात लेकिमा की चपेट में आने से 49 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 21 लोग लापता हैं। यह चीन में इस साल आया सबसे शक्तिशाली चक्रवात है। वेनलिंग सिटी के झेजियांग प्रांत में शनिवार को लेकिमा ने देर रात करीब पौने दो बजे दस्तक दी थी।
तूफान ‘लेकीमा’ ने चीन में बरपाया कहर, अब तक 44 की मौत

lekima

26 अरब युआन का नुकसान

करीब 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और जोरदार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात के कारण सोमवार देर रात कई लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा में करीब 26 अरब युआन का नुकसान हुआ है।

65 लाख लोग इससे प्रभावित

चीन के पूर्वी तट पर आए चक्रवाती तूफान लेकिमा के असर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 65 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। तूफान के कारण 1.46 लाख लोगों को राहत और बचाव टीम ने सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया है।

35 हजार घर पूरी तरह से बबार्द हो गए

चीन के आपातकाल मंत्रालय के अनुसार तूफान का असर देश के कई प्रमुख शहरों तक है। तूफान का सबसे ज्यादा असर शंघाई, झेजियांग, जियांग्सु, आन्हुई,शेन्डोंग और फुजियान में हुआ है। इस दौरान करीब 35 हजार घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए। करीब दो लाख हेक्टेयर जमीन उगी फसल पूरी तरह से तबाह हो गई। इसके कारण भूस्ख्लन भी हुआ।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Asia / चक्रवात लेकिमा ने मचाया कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हुई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो