scriptतूफान ‘लेकीमा’ ने चीन में बरपाया कहर, अब तक 44 की मौत | Typhoon Lekima: several dead and a million evacuated in China | Patrika News
एशिया

तूफान ‘लेकीमा’ ने चीन में बरपाया कहर, अब तक 44 की मौत

जब लेकीमा तूफान चीनी सीमा से टकराया तब इसकी गति 187 किमी/घंटा (116 मीटर) थी
तूफान के प्रभाव को देखते हुए 1,000 से अधिक उड़ानों और ट्रेन सेवा को को रद्द कर दिया गया है

नई दिल्लीAug 12, 2019 / 04:19 pm

Anil Kumar

लेकीमा तूफान

बीजिंग। चीन में आए तूफान लेकीमा ( Typhoon Lekima ) के कारण झेजियांग और शानदोंग प्रांतों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है, जबकि एक लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय के हवाले से बताया कि सोमवार सुबह तक झेजियांग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गई, जबकि 9 अन्य लापता हैं।

बेहद शक्तिशाली तूफान ने झेजियांग में 66.8 लाख लोगों को प्रभावित किया है, जिनमें से 12.6 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान के कारण भूस्खलन होने के बाद 12 लोग लापता हैं। ताइवान और चीन की वित्तीय राजधानी शंघाई के बीच तूफान लेकीमा ने शनिवार की सुबह दस्तक दी।

तूफान को शुरू में ‘सुपर टाइफून’ नाम दिया गया था, लेकिन चीनी सीमा में टकराने से थोड़ा पहले कमजोर हो गया। जब यह तूफान चीनी सीमा से टकराया तब इसकी गति 187 किमी/घंटा (116 मीटर) थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वेनझाउ के पास भूस्खलन हुआ, जहां पर तूफान टकराया था।

Video: लेकीमा तूफान के दस्तक देते ही चीन में हड़कंप, विस्थापित किए गए 10 लाख लोग

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ज्यादातर मौतें वानझौउ शहर द्वारा प्रशासित योंगजिया काउंटी में हुईं, जहां मूसलाधार बारिश के चलते हुए भूस्खलन से नदियां अवरुद्ध हो गईं। बैरियर झील उफान पर आ गई और लोगों को दूर तक बहा ले गया।

प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने कहा कि लगभग 10.8 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और झेजियांग में करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। लेकीमा ने झेजियांग में देर रात 1.45 बजे दस्तक दी, जिससे भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई।

मुख्यालय ने कहा कि झेजियांग में, तूफान ने 173,000 हेक्टेयर से अधिक फसलों और 34,000 घरों को नुकसान पहुंचाया और सीधे तौर पर 14.57 अरब युआन (2 अरब डॉलर) की आर्थिक हानि हुई है। बचाव अभियान जारी है।

लेकीमा उत्तर की ओर बढ़ रही है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी कि यह रविवार देर शाम को शानदोंग प्रांत के पूर्वी तट पर दस्तक देगा।

तूफान के प्रभाव को देखते हुए अधिकारियों ने 1,000 से अधिक उड़ानों और ट्रेन सेवा को को रद्द कर दिया है। अनुमान जताया जा रहा है कि शंघाई तक पहुंचते-पहुंचते तूफान की गति कमजोर हो जाएगी, लेकिन अभी भी खतरनाक बाढ़ का एक उच्च जोखिम बना हुआ है।

लेकीमा तूफान

शंघाई में अलर्ट जारी

लेकीमा तूफान के मद्देनजर शंघाई में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शंघाई से 250,000 लोगों को निकाला गया है और झेजियांग प्रांत में 800,000 अन्य लोगों को भी वहां से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।

स्थानीय मीडिया ने बताया है कि क्षेत्र के 2.7 मिलियन घरों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है, क्योंकि तेज हवाओं के कारण बिजली लाइनों में दिक्कतें आ गई हैं।

इस आफत की बारिश में किसी के सर की छत छिन गई, तो किसी सर से अपनों का सहारा ही छिन गया

बताया जा रहा है कि यह साल का नौवां तूफान है, जो कि सबसे मजबूत तूफानों में से एक है। चीनी मौसम के पूर्वानुमानकर्ताओं ने कहा कि तूफान उत्तर में सिर्फ 15 किमी/घंटा (9 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से बढ़ रहा था।

इससे पहले लेकीमा ताइवान को पास करते हुए उत्तरी सिरे को झकझोरा और कुछ संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। लेकिमा इस समय पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में उभरे दो तूफानों में से एक है। दूसरा तूफान क्रोसा है जिसके कारण उत्तरी मारियाना द्वीप समूह और गुआम में भारी बारिश हो रही है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / तूफान ‘लेकीमा’ ने चीन में बरपाया कहर, अब तक 44 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो