एशिया

इंडोनेशिया में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने मचाया कहर, ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहा पूरा देश

इंडोनेशिया ने भारत के साथ सिंगापुर और चीन से भी ऑक्सीजन की आपात मदद मांगी है।

Jul 12, 2021 / 12:23 am

Mohit Saxena

oxygen shortage in Indonesia

तेहरान। कोरोना वायरस (Coronavirus) का डेल्टा वेरिएंट (Delta variant) इंडोनेशिया में तेजी से फैलता जा रहा है। दो माह पहले हालत ये थे कि इंडोनेशिया (Indonesia) ने भारत को हजारों टैंक ऑक्सीजन की आपूर्ति की थी मगर आज उसे अन्य देशों से मदद मांगने की नौबत आ चुकी है।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव से खुश है पाकिस्तानी सेना, कहा-डूब रहा है भारत का निवेश

अब इंडोनेशिया ने भारत के साथ सिंगापुर और चीन से भी ऑक्सीजन की आपात मदद मांगी है। सिंगापुर से शुक्रवार को एक हजार ऑक्सीजन सिलेंडर,कंसन्ट्रेटर, वेंटिलेटर और अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की एक खेप पहुंची है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया भी इंडोनेशिया को एक हजार वेंटिलेटर भेज रहा है। इसके अलावा इंडोनेशिया सिंगापुर से 36 हजार टन ऑक्सीजन और 10 हजार वेंटिलेटर भी खरीदेगा। चीन से ऑक्सीजन खरीद को लेकर बातचीत चल रही है। वहीं, अमरीका और यूएई ने भी मदद की पेशकश की है।

24 करोड़ संक्रमित, 63760 मौतें

दुनिया के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले इस देश में अब तक 24 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 63,760 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को 24 घंटे में सबसे ज्यादा 39 हजार नए मामले इंडोनेशिया में मिले थे।

ये भी पढ़ें: मरीयम नवाज ने पीएम इमरान खान की जमकर की आलोचना, कहा-उनका चिह्न चोर होना चाहिए

अस्पतालों में बिल्कुल जगह नहीं

इंडोनेशिया के अस्पताल कोरोना मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं। लोग होम आइसोलेशन में सुविधाओं का इंतजार कर तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से दक्षिण एशियाई देश में हालत बेहद नाजुक है। पूरे देश में ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है।

Home / world / Asia / इंडोनेशिया में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने मचाया कहर, ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहा पूरा देश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.