लाहौर। पाकिस्तान एक ऐसा देश है जिसे हर मुसीबत में खुश होने की वजह मिल जाती है। अफगानिस्तान में तालिबान लगातार हावी होता जा रहा है। मगर पाकिस्तान इस मुश्किल घड़ी में भी अपने खुशी का इजहार कर रहा है। उसे ये बात सबसे अच्छी लग रही है कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने से भारत का निवेश डूब रहा है। पाकिस्तान स्थित इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने शनिवार इस मामले में अपना बयान दिया।