scriptमालदीव के दौरे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल की रखी नींव | EAM Sushma Swaraj unveils a plaque dedicating the renovated IGMH | Patrika News
एशिया

मालदीव के दौरे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल की रखी नींव

मालदीव के दौरे पर हैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल के पुननिर्माण की रखी नींव
1995 में भारतीय सहायता से बनाया गया था अस्पताल

Mar 18, 2019 / 11:54 am

Siddharth Priyadarshi

माले। मालदीव के दौरे पर पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कई योजनाओं की आधारशिला रखी। मालदीव में सुषमा स्वराज ने पुनर्निर्मित इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल की आधारशिला रखी। सुषमा स्वराज ने मालदीव में ‘इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी’ मोशन की शुरुआत की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मालदीव की दो दिवसीय यात्रा के लिए रविवार को माले पहुंचीं। उनके साथ विदेश सचिव विजय गोखले और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हैं।

मालदीव के दौरे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

मालदीव के दौरे पर गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने माले में आईजीएम अस्पताल के पुनर्निर्माण की नीवं रखी।इस अस्पताल को 1995 में भारतीय सहायता से बनाया गया था। इसका उद्घाटन तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने किया था। यह मालदीव में पहली और सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि भारत मालदीव के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने माले शहर में मालदीव के लोगों के लिए पुनर्निर्मित IGM अस्पताल को समर्पित कई योजनाओं का अनावरण किया। भारतीय सहायता के साथ निर्मित मालदीव में पहली और सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुविधा है।

https://twitter.com/ANI/status/1107384446032867328?ref_src=twsrc%5Etfw
दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी मजबूती

विदेश मंत्री के इस दौरे से दोनों देशों के बीच रिश्ते और भी गहरे होने की उम्मीद जताई जा रही है। विदेश मंत्री आज मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सालेह से भी मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्री यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगी। माना जा रहा है कि विदेश मंत्री मालदीव को लकेर भारत की नीतियों पर अधिक प्रकाश डालने के लिए दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों की समीक्षा करेंगी। उनके इस दौरे से भारत और मालदीव के रिश्तों को नया आयाम मिलेगा।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Asia / मालदीव के दौरे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल की रखी नींव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो