scriptशक्तिशाली भूकंप से फिर थर्राया इंडोनेशिया, सुनामी की चेतावनी जारी | Earthquake in indonesia sulawesi tsunami richter scale | Patrika News
एशिया

शक्तिशाली भूकंप से फिर थर्राया इंडोनेशिया, सुनामी की चेतावनी जारी

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8
नुकसान की अभी कोई खबर नहीं
पालू शहर में भूकंप से 4,300 से ज्यादा लोग मारे गए थे

नई दिल्लीApr 13, 2019 / 08:41 am

Prashant Jha

earthquake

शक्तिशाली भूकंप से फिर थर्राया इंडोनेशिया, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.8

जकर्ता। इंडोनेशिया के सुलेवासी में शुक्रवार की शाम तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.8 मापी गई। शक्तिशाली भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि, अभी तक इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए समुद्र किनारे नहीं जाने और तटीय इलाके के आसपास रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन ने मछुआरों को समंदर में नहीं जाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: तुर्की में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता

भूकंप आने पर घरों और दफ्तरों से निकले लोग

जानकारी के मुताबिक, सुलवेसी द्वीप के पूर्वी तट पर जमीन से 17 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इंडोनेशिया की एक एजेंसी ने मोरोवली जिले में तटीय समुदायों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। हालांकि, अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। शक्तिशाली भूकंप के झटके से कमजोर निर्माण या पुरानी इमारतों को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले साल पालू शहर में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के कारण 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे। जबकि, कई लोग अब भी लापता हैं।

Home / world / Asia / शक्तिशाली भूकंप से फिर थर्राया इंडोनेशिया, सुनामी की चेतावनी जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो