scriptजापान में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर दर्ज की गई 5 तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.0 hits south Japan, no tsunami warning | Patrika News
एशिया

जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर दर्ज की गई 5 तीव्रता

मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक यह भूकंप 50 किमी की गहराई में आया था।

नई दिल्लीNov 27, 2018 / 10:46 am

Siddharth Priyadarshi

japan earthquake

जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5 दर्ज की गई तीव्रता

टोक्यो। जापान के दक्षिणी इबराकी प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 36.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 139.9 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 8.33 बजे महसूस किए गए। फिलहाल जेएमए ने सुनामी को लेकर चेतावनी जारी नहीं की है। भूकंप से होने वाले जान एवं माल के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन की संसद ने दी मार्शल लॉ को मंजूरी

जापान में भूकंप

जापान के इस अंतर्देशीय भूकंप के परिणामस्वरूप किसी बड़ी क्षति या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बताया जा रहा है की जापान के दक्षिणी इबारकी प्रीफेक्चर पर 5.0 के शुरुआती परिमाण के साथ एक भूकंप के झटके आए। बाद में अमरीकी भूसर्वेक्षण ने इसे संशोधित कर 5.2 कर दिया। मंगलवार को मौसम एजेंसी ने कहा कि हालांकि यह भूकंप 5 के परिमाण में रहा लेकिन इससे लगने वाले झटके काफी तेज थे। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक यह भूकंप 50 किमी की गहराई में आया था।

इमरान ने फिर साधा ट्रंप पर निशाना, कहा- आतंकवाद के खिलाफ थोपा गया युद्ध लड़ना पाकिस्तान की भूल

क्षति का जायजा

भूकंप से होने वाले नुकसान का जायज लिया जा रहा है। स्थानीय समय 8:33 बजे आने वाले पहली भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर रिक्टर पैमाने पर 4 थी। इबारकी के कुछ इलाकों में भूकंप की तीव्रता 7 भी दर्ज की गई। तोचिगी, गुमा और सैतामा इलाके में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप के परिणामस्वरूप अब तक बड़ी क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, और जेएमए द्वारा कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन सरकारी एजेंसियां इससे होने वाले नुकसान का जायजा ले रही हैं। राहत की बात यह है कि जापान के परमाणु निगरानी विभाग ने प्रभावित इलाकों में अपने किसी भी परमाणु संयंत्रों में किसी भी असामान्यता की सूचना नहीं दी है।

Home / world / Asia / जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर दर्ज की गई 5 तीव्रता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो