scriptPAK के पूर्व विदेश सचिव का बयान, मुंबई हमलों ने हमारी इमेज को कर दिया था खराब | Ex foreign secretary of Pakistan says mumbai attack down our image | Patrika News
एशिया

PAK के पूर्व विदेश सचिव का बयान, मुंबई हमलों ने हमारी इमेज को कर दिया था खराब

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव रियाज मोहम्मद ने कहा है कि मुंबई हमलों की वजह से पाकिस्तान की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खराब हो गई थी।

Nov 07, 2017 / 04:58 pm

Kapil Tiwari

Ex foreign secretry
नई दिल्ली: 2008 के मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान से आए आतंकियों का हाथा था, ये हर कोई जानता है। हिंदुस्तान कई बार इस मुद्दे पर पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बेनकाब कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तान हमेशा इस बात से इनकार करता रहा है कि मुंबई हमले में उसका हाथ था। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव रियाज मोहम्मद का कहना है कि 2008 में मुंबई पर हुए आतंकी हमलों ने पाकिस्तान की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि मुंबई हमलों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की छवि को धूमिल किया था।
मुंबई हमले से कश्मीर मुद्दे पर भी पड़ा था असर
रियाज मोहम्मद खान का मानना है कि मुंबई हमलों की वजह से ही कश्मीर के मुद्दे को भी नुकसान पहुंचा था। एक पाकिस्तानी अखबार में छपि रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में पाकिस्तान उच्चयोग में एक सभा में संबोधन के दौरान खान ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की छवि को धूमिल करने के अलावा, मुंबई हमलों ने कश्मीर के मुद्दे को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई।’’
166 बेकसूरों की गई थी जान
आपको बता दें कि मुंबई हमला हिंदुस्तान के इतिहास में बड़े आतंकी हमलों में से एक था। इस हमले में विदेशी नागरिकों समेत 166 लोगों की जान गई थी। इन हमलों को 10 हथियारबंद आतंकवादियों ने अंजाम दिया था और सभी हमलावर पाकिस्तान से आए थे। इन्होंने दो लक्जरी होटलों, एक यहूदी केंद्र व मुंबई के एक रेलवे स्टेशन को निशाना बनाया था। भारत नवंबर में हुए हमलों के लिए जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को जिम्मेदार ठहराता है। सईद इन हमलों का मास्टरमाइंड रहा है। मुंबई हमले की वजह से भारत व पाकिस्तान युद्ध के कगार पर पहुंच गए थे।
रियाज खान ने सऊदी अरब के पवित्र स्थल काबा के इमाम द्वारा हाल में दिए गए एक फतवे का उल्लेख किया जिसमें कहा गया है कि इस्लाम निजी व्यक्तियों व समूहों को जिहाद की घोषणा करने की इजाजत नहीं देता है।

Home / world / Asia / PAK के पूर्व विदेश सचिव का बयान, मुंबई हमलों ने हमारी इमेज को कर दिया था खराब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो