scriptजापानः समुद्री जीव से टकराई एक तेज रफ्तार नौका, 80 से अधिक लोग घायल | ferry crash in Japan, more than 80 injured | Patrika News
एशिया

जापानः समुद्री जीव से टकराई एक तेज रफ्तार नौका, 80 से अधिक लोग घायल

जापान में एक नौका के दुर्घटनाग्रस्त होने से 80 से अधिक लोग घायल।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक समुद्री जीव के साथ नौका के टकराने से यह दुर्घटना हुई।
फिलहालट जापान तटरक्षकों की ओर से दुर्घटना का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Mar 10, 2019 / 08:41 am

Anil Kumar

जापान में नौका दुर्घटना, 80 से अधिक लोग घायल

जापान में नौका दुर्घटना, 80 से अधिक लोग घायल

टोक्यो। जापान से शनिवार को एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई। दरअसल एक जापानी द्वीप में शनिवार को एक तेज रफ्तार नौका समुद्री जीव के साथ टकरा गई, जिसके कारण 80 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया में इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया है कि शनिवार को स्पष्ट रूप से एक समुद्री जीव अचनाक एक नौका से टकरा गई। इसके चलते हुए हादसे में 80 से अधिक लोग घायल हो गए।

जापान और चीन में विंध्य के सपूत ने बर्फ में दिखाई कलाकारी, मूर्ति देख हैरान रह जाएंगे आप

नौका के स्टर्न में 15 सेंटीमीटर तक पड़ी दरार

समाचार एजेंसी क्योडो ने जापान के तटरक्षकों के हवाले से बताया है कि यह दुर्घटना दोपहर के ठीक बाद घटी है। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आगे बताया गया है कि समुद्री जीव के हमले के कारण नौका के स्टर्न पर 15 सेंटीमीटर यानी 6 इंच की दरार पड़ गई। लेकिन नौका को संचालित करने वाली सैडो स्टीम शिप कंपनी ने कहा कि जेटफॉइल नौका अपने इच्छित गंतव्य तक पहुंच गई है, जो कि जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के पश्चिमी तट से दूर स्थित है।

ब्राजील बांध ढहने का दिलदहलाने वाला वीडियो आया सामने, देखें कैसे आगे बढ़ा सैलाब

नौका में 121 लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि नौका में 121 लोग सवार थे। यह नौका निगाटा पोर्ट के होन्शु से रवाना हुई थी। इसमें 121 यात्रियों के साथ चार क्रू मेंबर भी शामिल थे। तटरक्षक बलों ने बताया है कि यह दुर्घटना कैसे हुई इसकी पूरी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक यही संभावना है कि व्हेल या फिर किसी बड़े समुद्री जीव के साथ नौका के टकराने से यह दुर्घटना घटी है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Asia / जापानः समुद्री जीव से टकराई एक तेज रफ्तार नौका, 80 से अधिक लोग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो