scriptअफगानिस्तान में अमरीकी हवाई हमले में पांच नागिरकों की मौत | Five civilians killed in US air strike in Afghanistan | Patrika News
एशिया

अफगानिस्तान में अमरीकी हवाई हमले में पांच नागिरकों की मौत

अमरीकी सैन्य बलों ने तालिबानी ठिकानों को निशाना बनाया
हवाई हमले में के बाद ग्रामीणों ने अमरीका और राष्ट्रपति गनी के खिलाफ नारेबाजी की

नई दिल्लीSep 29, 2019 / 09:43 pm

Anil Kumar

blastin_afghanistan.jpg

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव में तालिबानी हमलों को साफ-साफ असर देखा गया। हालांकि इस बीच भी तालिबानी लड़ाकों और अमरीकी सैन्य बलों के बीच संघर्ष जारी रहा।

अमरीका की अगुवाई वाले सैन्य बलों ने ने पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ हवाई हमला किया, लेकिन इसमें पांच आम नागरिकों की मौत हो गई।

अफगानिस्तान: एक साल में हिंसक आतंकी घटनाओं में 3,300 से अधिक नागरिक मारे गए

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी है। ग्रामीणों ने इस बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी और अमरीका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मारे गए लोगों के शवों को प्रांतीय राजधानी गजनी ले गए।

blastin_afghanistan.jpg

अमरीका-तालिबान के बीच वार्ता रद्द

आपको बता दें कि अमरीका और तालिबान के बीच अफगान शांति वार्ता रद्द हो गया है। इस बीच देश में राजनीतिक अनिश्चितता और बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा के बीच एक दिन पहले ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अफगानिस्तान के लोगों से राष्ट्रपति चुनाव में शिरकत का आह्वान किया था।

अफगानिस्तान: मतदान के दौरान जोरदार धमाका, 15 लोग घायल

गजनी के प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता अहमद खान सेरात ने बताया कि खोजा उमरी जिले से शवों को लेकर प्रांतीय राजधानी आने के लिए दर्जनों लोगों ने मार्च किया।

अमरीका और तालिबान के बीच शांति वार्ता रद्द होने के बाद से अफगानिस्तान में सियासी संकट उभरता नजर आ रहा है। क्योंकि तालिबान लगातार चुनाव का बहिष्कार करता रहा है। इसके लिए हाल के दिनों में कई आतंकी हमलों को भी अंजाम दिया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / अफगानिस्तान में अमरीकी हवाई हमले में पांच नागिरकों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो