scriptबलूचिस्तान में सुरक्षाबलों के वाहन पर हमला, 5 की मौत 6 घायल | Five security Man dead in Balochistan firing on Monday | Patrika News
एशिया

बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों के वाहन पर हमला, 5 की मौत 6 घायल

सुरक्षा एजेंसियां अभी ये जांच कर रही हैं कि इस हमले में किसी आतंकी संगठन का हाथ है या नहीं।

Jan 16, 2018 / 10:44 am

Kapil Tiwari

Firing in Balochistan

Firing in Balochistan

क्वेटा: बीती रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अंधाधुंध फायरिंग में पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। ये हमला बलूचिस्तान के तुरबत इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 6 सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर सुरक्षाकर्मियों की एक वैन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि ये कोई आतंकी हमला है या नहीं।
फायरिंग के बाद वाहन ड्राइवर ने खोया था बैलेंस

ये हमला तुरबत इलाके के शापोक क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जिस वाहन पर फायरिंग की गई वो गाड़ी जवानों को लेकर कहीं जा रही थी और शायद इसकी जानकारी हमलावरों को पहले से थी। इस हमले के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते वाहन पलट गया।
इलाके में चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन

हमले में घायल हुए सभी सुरक्षाकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हमले के बाद इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और सभी जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस हमले की जांच कर रही हैं कि इसमें किसी आतंकी संगठन का हाथ तो नहीं है।
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने हमले पर जताया दुख

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल क्यूड्डस बिज़ेन्जो ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “आतंकवादी अराजकता फैलाना चाहते हैं और राष्ट्रीय प्रगति को रोक देते हैं।” बिज़ेन्जो ने कहा कि वो दुश्मनों के एंटी नेशन एजेंडे को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने बहादुर सुरक्षाबलों की मौत पर दुख प्रकट किया है।
आपको बता दें कि बलूचिस्तान और पीओके में अक्सर पाकिस्तान की आर्मी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होते रहते हैं। बलूच और पीओके के लोग पाकिस्तान के अत्याचारों से तंग आकर आजादी की मांग करते हैं।

Home / world / Asia / बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों के वाहन पर हमला, 5 की मौत 6 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो