सियोल सेंट्रल जिला न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे की सजा में बढ़ोतरी करते हुए कहा कि इसका अर्थ है कि 66 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को अब जेल में कुल 32 साल रहना होगा। पार्क अक्टूबर 2017 से अदालत में पेश नहीं हुई थीं और उन्होंने मुकदमे की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। इस मामले में आगे फैसला 24 अगस्त को आ सकता है। पार्क ग्यून हे, दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।