जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन ने बताया कि चौहटन विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 50, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दूधवा खुर्द स्थित बूथ पर दोबारा मतदान बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मतदान दल मंगलवार को बाड़मेर के रामूबाई राजकीय माध्यमिक विद्यालय से रवाना हुए। पुनर्मदान वाले बूथ पर कुल 1294 मतदाता पंजीकृत है।