जयपुर। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को फतह करने में राजस्थान के नेताओं की बड़ी भूमिका रहेगी। दरअसल, दिल्ली की सीटें जीतने को लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश के नेताओं को बड़ी ज़िम्मेदारियों से नवाज़ा है। गौरतलब है कि राजस्थान से सटी दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटें हैं और अभी सातों ही सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा है। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए 25 मई को छठे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे।