scriptश्रीलंका में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित | Heavy rain hits Sri Lanka, 45 thousand people affected | Patrika News
एशिया

श्रीलंका में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित

बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव पांच जिलों जाफना, मुल्लाईथिवू, किलिनोक्ची, मन्नार, वावुनिया में पड़ा है

Dec 24, 2018 / 11:15 am

Mohit Saxena

flood

श्रीलंका में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित

कोलंबो। श्रीलंका में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ की वजह से 45 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। उत्तरी राज्य में आई बाढ़ के कारण अभी तक किसी के मरने या लापता होने की खबर नहीं है। रविवार को आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव पांच जिलों जाफना, मुल्लाईथिवू, किलिनोक्ची, मन्नार, वावुनिया में पड़ा है। यहां पर बाढ़ की वजह से लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है। इस दौरान राहत और बचावकर्मी भी सक्रिय हो गए हैं।
350 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की

शनिवार रात को इन जिलों के कुछ हिस्सों में 350 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जो बाढ़ का कारण बनी। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 8500 लोगों ने 52 राहत शिविरों में शरण ली है। सर्च और रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में मोटरबोट से पीड़ितों की तलाश कर रही हैं। नेवी और सेना के जवानों को भी राहत कार्य में लगाया गया है। राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने शीर्ष अधिकारियों को मौके पर राहत कार्यों की निगरानी के लिए पहुंचने के आदेश दिए हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Asia / श्रीलंका में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो