scriptचीन ने 6 हजार से ज्यादा अधिकारियों को लिया हिरासत में, वजह जानकर चौक जाएंगे | in China More than six thousand officers in custody | Patrika News
एशिया

चीन ने 6 हजार से ज्यादा अधिकारियों को लिया हिरासत में, वजह जानकर चौक जाएंगे

जिस काम के लिए अधिकारी पकड़े गए हैं, वो काम भारत समेत दुनिया के कई देशों में खुलेआम होता है।

नई दिल्लीDec 22, 2017 / 09:45 pm

Navyavesh Navrahi

china

china

चीन ने अपने 6 हजार से ज्यादा अधिकारियों को हिरासत में लिया है। यही नहीं इन पर 8.33 करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। आप सोच रहे होंगे, आखिर इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों को क्यों हिरासत में ले लिया गया। हम आपको वजह भी बताएंगे। लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि जो काम इन्होंने किया है, दुनिया के कई देशों में वो खुलेआम हो रहा है। इस काम से सरकार से लेकर आम नागरिक तक चिंतित है। लेकिन फिर भी ये काम लगातार हो रहा है। भले ही आने वाली पीढ़ियां भी इसकी चपेट में आएंगी।
ये है मामला

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि ये अधिकारी क्यों हिरासत में हैं। दरअसल चीन वहां बढ़ रहे प्रदूषण से बहुत परेशान है। दुनिया के अन्य देशों की तरह चीन में भी कई कारण हैं, जिनसे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए चीन के पर्यावरण मंत्रालय ने एक अभियान चलाया। जिसके तहत ऐसे अधिकारियों को खोजा गया, जो पर्यावरण को बचाने के लिए अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहे। योजना के तहत कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जिन क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, उनमें- निरीक्षण वाले क्षेत्र जिलिन, झेजियांग, शानडोंग, हैनान, सिचुआन, तिब्बत, किंगहाई और शिनझियांग शामिल हैं। मंत्रालय ने पाया कि अधिकारी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपर्याप्त ध्यान दे रहे थे। वायु एवं जल प्रदूषण के मामलों में सही कार्रवाइयां नहीं कर रहे थे। इसके अलावा इनके कार्यक्षेत्र में पर्यावरण से संबंधित आधारभूत ढांचे की कमी जैसी समस्याएं भी देखी गईं। मंत्रालय ने इन कारणों पर स्थानीय प्रशासनों की कड़ी आलाचना की।
6 हजार से ज्यादा अधिकारी हिरासत में

मंत्रालय के अनुसार- पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर आठ प्रांतों के 6,471 अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उन पर 8.33 करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय के बयान के अनुसार ये काम चरणों में किया गया। निरीक्षकों ने पर्यावरण निरीक्षण के चौथे चरण के बाद 424 लोगों को भी हिरासत में लिया।

Home / world / Asia / चीन ने 6 हजार से ज्यादा अधिकारियों को लिया हिरासत में, वजह जानकर चौक जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो