scriptभारत ने फिर निभाई नेपाल से दोस्ती, तोहफे में दी 35 एम्बुलेंस और 66 स्कूल बसें | India gifts 35 Ambulances and 66 School Buses to Nepal | Patrika News
एशिया

भारत ने फिर निभाई नेपाल से दोस्ती, तोहफे में दी 35 एम्बुलेंस और 66 स्कूल बसें

भारत और नेपाल में लंबे समय से दोस्ती रही है और समय-समय पर दोनों देशों ने दोस्ती निभाई भी है। भारत अक्सर ही नेपाल की मदद करता रहा है और एक बार फिर भारत ने दोस्ती निभाते हुए नेपाल की मदद की है।

नई दिल्लीApr 16, 2024 / 03:02 pm

Tanay Mishra

School buses

School buses

भारत (India) हमेशा से ही अपने दोस्तों के प्रति मददगार रहा है। भारत के कई देशों से अच्छे संबंध हैं और उन देशों में नेपाल (Nepal) भी शामिल है। भारत और नेपाल पडोसी देश होने के साथ ही लंबे समय से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त भी रहे हैं। दोनों देशों ने समय-समय पर दोस्ती निभाई है। भारत ने हमेशा ही नेपाल की मदद की है और ज़रूरत पड़ने पर हमेशा नेपाल का सहयोग किया है। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। भारत ने एक बार फिर दोस्ती निभाते हुए नेपाल की मदद की है।

तोहफे में दी 35 एम्बुलेंस और 66 स्कूल बसें

भारत ने हाल ही में एक बार फिर से दोस्ती निभाते हुए नेपाल को तोहफे में 101 व्हीकल्स दिए हैं। इनमें 35 एम्बुलेंस और 66 स्कूल बसें हैं। भारत की तरफ से ये एम्बुलेंस और स्कूल बसें अलग-अलग हेल्थ ऑर्गेनाइज़ेशन्स और स्कूलों के लिए दी गई हैं। इससे नेपाल के हेल्थ और स्कूली सेक्टर को मदद मिलेगी जिससे लोकल इंफ्रास्ट्रक्चर भी मज़बूत होगा।


नेपाल में भारतीय राजदूत ने नेपाली अधिकारियों को सौंपी एम्बुलेंस और स्कूल बसें

नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने एक समारोह में नेपाली वित्त मंत्री बर्शमन पुन की उपस्थिति में नेपाली अधिकारियों को एम्बुलेंस और स्कूल बसें सौंपी। नेपाली अधिकारियों के साथ ही नेपाली वित्त मंत्री बर्शमन ने भी इस मदद के लिए भारत का आभार जताया।



Home / world / Asia / भारत ने फिर निभाई नेपाल से दोस्ती, तोहफे में दी 35 एम्बुलेंस और 66 स्कूल बसें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो