scriptचीन को बड़ा झटका, हंबनटोटा में हवाई अड्डा बनाएगा भारत | India to make Airbase in Hambantota Big success for India | Patrika News
एशिया

चीन को बड़ा झटका, हंबनटोटा में हवाई अड्डा बनाएगा भारत

हिन्द महासागर में चीनी गतिविधियों की निगरानी और उसके वन बेल्ट वन रोड परियोजना पर नज़र रखना होगा आसान

नई दिल्लीOct 14, 2017 / 02:55 pm

amit2 sharma

India to make airport in hambantota

India to make airport in Hambantota

कोलंबो। भारत का परम्परागत दोस्त रहा श्रीलंका पिछले कुछ समय से चीन के करीब होता दिख रहा था। लेकिन चीन की अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दादागिरी वाला रवैया उसके पड़ोसी देशों को रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि अब अन्य पड़ोसी देश एक साथ आने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। खबर है कि श्रीलंका ने भारत को अपने क्षेत्र हंबनटोटा में हवाई अड्डा बनाने की अमुमति दे दी है। इससे भारत और श्रीलंका के रिश्ते एक नए दौर में पहुंच जाएंगे।
वहीं चीन की नज़र से भारत का इस क्षेत्र में सक्रिय होना एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि यहां भारत के आ जाने से हिन्द महासागर में उसकी निगरानी की क्षमता बढ़ जायेगी। इसके आलावा हंबनटोटा के कुछ ही दूर पर चीन की महत्त्वाकांक्षी योजना ‘वन बेल्ट वन रोड’ भी गुजर रही है। भारत के हंबनटोटा में पहुंचने से चीन की इस क्षेत्र में होने वाली किसी भी गतिविधि पर नज़र रखा जा सकेगा।
श्रीलंका के सिविल एविएशन मिनिस्टर निमल सिरिपाला ने शनिवार को कहा कि भारत ने हंबनटोटा में हवाई अड्डा बनाने में अपनी रूचि दिखाई है और वह इसे पूरा करने के लिए उत्सुक है। इसे श्रीलंका के एक सकारात्मक बयान के रूप में देखा जा रहा है।
दरअसल श्रीलंका से भारत के रिश्ते हमेशा ही बहुत करीब के रहे हैं, लेकिन कुछ कारणों से बीच में इनमें तनाव आता दिख रहा था। खुद चीन भी श्रीलंका को अपने पाले में कर भारत को चारों ओर से घेरने की कोशिश कर रहा था। श्रीलंकाई सैनिकों के द्वारा भारतीय मछुआरों की हत्या कर देने से भारत से उसके रिश्ते कुछ तनावपूर्ण हो गए थे। लेकिन दोनों ही देश की सरकारों ने इसे आपसी हितों के खिलाफ पाया और दोनों ने ही अपनी तरफ से रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में काम किया। हाल ही में भारत के कई शीर्ष मंत्रियों ने श्रीलंका का दौरा किया और पड़ोसी देश के साथ संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास किया।

Home / world / Asia / चीन को बड़ा झटका, हंबनटोटा में हवाई अड्डा बनाएगा भारत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो