नई दिल्ली। इंडोनेशिया में एक अफवाह के कारण दस लोग घायल हो गए और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा बोर्निया द्वीप से उडान भरने की तैयारी कर रहे इंडोनेशिया के एक विमान में अचानक बम की अफवाह फैल गई। देखते ही देखते सभी यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ ने विमान से छलांग लगा दी, जिससे 10 लोग घायल हो गए। बता दें कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता जाने की तैयारी कर रहे लॉयन एयर प्लेन के बोइंग 737 विमान में यह घटना घटी। इस दैरान विमान में 189 यात्री सवार थे।