27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटरपोल ने चीन पर बनाया दबाव, कहा-मेंग के लापता होने का स्पष्टीकरण दे सरकार

इंटरपोल जानना चाहता है कि किस तरह उनके चीफ मेंग होंगवेई चीन की हिरासत में पहुंचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 7 Oct 2018, 8:36 AM IST

china

इंटरपोल ने चीन पर बनाया दबाव, कहा-मेंग के लापता होने का स्पष्टीकरण दे सरकार

बीजिंग। लापता (इंटरनेशनल क्रिमनल पुलिस) इंटरपोल के चीफ मेंग होंगवेई शनिवार को चीन की पुलिस हिरासत में पाए गए हैं। इसे लेकर इंटरपोल ने चीन से स्पष्टीकरण मांगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंटरपोल चीन का अधिकारिक बयान चाहता है,जिसमें यह पता चल सके आखिर किस तरह से मेंग पिछले एक हफ्ते से गायब थे। इंटरपोल के सेक्रटरी जनरल जर्जेन स्टॉक चाहते हैं कि इस मामले में चीन के राष्ट्रपति की तरफ से बयान सामने आना चाहिए। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से लापता इंटरपोल के चीफ मेंग होंगवेई की सूचना शनिवार को समाने आई। चीनी मूल के 64 वर्षीय मेंग को चीन की पुलिस हिरासत में में पाया गया। बता दें कि मेंग 29 सितंबर से गायब थे,इस बारे में उनकी पत्नी ने जानकारी दी। सूचना पाते ही फ्रांस सरकार ने शुक्रवार से मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।

अमरीका के तेवर देख पाकिस्तान के बदले सुर, भारत से वार्ता को बताया एकमात्र विकल्प

चीन पहुंचते ही हिरासत में

चीन के स्थानीय अखबार के मुताबिक,पिछले हफ्ते वे चीन पहुंचे थे। वहां उतरते ही मेंग को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि चीन ने उन्हें किस मामले की जांच के लिए रोका है। फ्रांस पुलिस को इस बारे में जानकारी देते हुए मेंग की पत्नी ने कहा था कि उनकी मेंग से आखिरी मुलाकात चीन रवाना होने से पहले सितंबर के आखिरी हफ्ते में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक मेंग 29 सितंबर को फ्रांस से चीन के लिए रवाना हुए थे।

चीनी अधिकारियों से अनबन के कारण हिरासत में रखा गया है?

इस जांच के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि मेंग को चीनी अधिकारियों से किसी अनबन के कारण हिरासत में रखा गया है। आपको बता दें कि चीन के निगरानी कानून के तहत संदिग्ध के परिवार और नियोक्ता को 24 घंटे के भीतर हिरासत में रखे जाने की सूचना दे दी जानी चाहिए, सिर्फ जांच बाधित होने की स्थिति में ऐसा नहीं किया जा सकता है। ऐसा लगता है कि मेंग की पत्नी को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

फ्रांस के लियॉन शहर में इंटरपोल का हेड क्वार्टर

आपको बता दें कि इंटरपोल का हेड क्वार्टर फ्रांस के लियॉन शहर में है। यहीं पर वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे। मेंग ने चीन की राजनीति में काफी समय देने के बाद दो साल पहले इंटरपोल के अध्यक्ष का पद संभाला था। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि इंटरपोल दुनियाभर में अपराध से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता है। ऐसे में इंटरपोल के अध्यक्ष का चीनी यात्रा के दौरान गायब होना बड़े मायने रखता है।