scriptजापान में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.6 मापी गई | japan earthquake magnitude 6.6 on richter scale | Patrika News
एशिया

जापान में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.6 मापी गई

इस इलाके में मार्च 2011 में आए भीषण भूकंप और सुनामी से करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

नई दिल्लीMay 01, 2021 / 03:04 pm

Mohit Saxena

earthquake

earthquake

टोक्यो। जापान में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान के पूर्वी तट के पास होन्शू में सुबह 6:57 बजे रिक्टर स्केल पर 6.6 की तीव्रता का भूकंप आया। इससे जानमाल कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप से अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जापान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.6 थी और इसका केंद्र उत्तरी जापान में मियागी के करीब 60 किलोमीटर की गहराई में था। इस इलाके में मार्च 2011 में आए भीषण भूकंप और सुनामी से करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
मियागी प्रांत में भूकंप आया

इससे पहले 18 अप्रैल को जापान के मियागी प्रांत में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 तक मापी गई थी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार भूकंप सुबह 9.29 बजे आया। जापानी भूकंपीय की तीव्रता के पैमाने अनुसार मियागी प्रांत के कुछ हिस्सों भूकंप का स्तर 4 था। वहीं इसका अधिकतम स्तर सात था।
बड़े भूकंप के झटके से हिला पूर्वोत्तर राज्य

गौरलतब है कि इससे पहले 18 अप्रैल 2021 को जापन के मियागी प्रांत में भूकंप आया था। इस समय भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 5.8 तक मापी गई थी। भूकंप सुबह 9 बजे के आसपास आया था। इसका क्रेंद अक्षांश में 38.3 डिग्री उत्तर,देशांतर में 141.9 डिग्री पूर्व में और 50 किमी की गहराई में पाया गया। जापान में 10 वर्ष पहले रिक्टर स्केल पर 9 की तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। भूकंप के साथ—साथ यहां पर सुनामी भी गई थी। यहां पर मौजूद फुकुशिमा परमाणु आपदा केंद्र बर्बाद हो गया था। इस दौरान कई लोगों की जान चली गई। करीब एक लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।

Home / world / Asia / जापान में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.6 मापी गई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो