एशिया

जापान: रिहायशी इलाके में विमान हुआ क्रैश, तीन की मौत

जापान की राजधानी टोक्यो के रिहायशी इलाके में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में तीन लोगों के मारे जाने और दो अन्य के घायल होने की खबर है

Jul 26, 2015 / 02:54 pm

Rakesh Mishra

Japanese plane crash

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो के रिहायशी इलाके में रविवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मकानों और कारों में आग लग गई। हादसे में तीन लोगों के मारे जाने और दो अन्य के घायल होने की खबर है।




पांच लोगों को ले जाने में सक्षम यह विमान टोक्यो के चोफू हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।



टोक्यो अग्निशमन विभाग ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति और एक महिला को बाहर निकाला गया। स्थानीय मीडिया और एक स्थानीय प्रवक्ता के अनुसार चोफू हवाई अड्डे के पास स्थित इस आवासीय इलाके में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम तीन घर और दो कारों में आग लग गई। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से आस-पास के घरों की छतों को भी नुकसान पहुंचा है।

Home / world / Asia / जापान: रिहायशी इलाके में विमान हुआ क्रैश, तीन की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.