scriptचीन-पाकिस्तान के बीच अगले साल अरब सागर में होंगे संयुक्त नौसेना अभ्यास | Joint naval exercise between China and Pakistan to be held in Arabian Sea next year | Patrika News
एशिया

चीन-पाकिस्तान के बीच अगले साल अरब सागर में होंगे संयुक्त नौसेना अभ्यास

चीन की ओर से विध्वंसक, जंगी जहाज, पांच जहाज और पनडुब्बी बचाव जहाज अभ्यास में हिस्सा लेंगे
पाकिस्तान और चीन के बीच अगले साल होने वाले नौसेना अभ्यास के लिए अभी तारीख तय नहीं है

नई दिल्लीNov 28, 2019 / 08:27 pm

Anil Kumar

pakistan_china.jpeg

बीजिंग। पाकिस्तान और चीन आपसी संबंधों को बढ़ाने के लिए एक बार फिर से साथ आ रहे हैं और इस कड़ी में सामरिक भागिदारी बढ़ाने को लेकर दोनों देशों की नौसेनाएं साथ में अभ्यास करेंगी। चीन एवं पाकिस्तान की नौसेनाएं अगले साल उत्तरी अरब सागर में संयुक्त समुद्री अभ्यास करेंगी।

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल रेन ग्यूक्यांग ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान और चीनी सैन्य बलों के वार्षिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर आधारित यह संयुक्त समुद्री अभ्यास 2020 में आयोजित किया जाएगा।

यूके मीडिया का दावाः CPEC परियोजना पर चीन-पाकिस्तान में पैदा हुई दरार

उन्होंने कहा कि अभ्यास के लिए चीन की ओर से विध्वंसक, जंगी जहाज, पांच जहाज और पनडुब्बी बचाव जहाज भेजे जाएंगे।

किसी देश को निशाना बनान के लिए नहीं है अभ्यास

कर्नल रेन ग्यूक्यांग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस संयुक्त अभ्यास से उनके सैन्य एवं सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही सदाबहार सामरिक भागीदारी और साझा भविष्य के समुद्री समुदाय के निर्माण के उनके प्रयास को बढ़ावा मिलेगा।

चीन-पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार ने किया भारतीय क्षेत्र का अतिक्रमण, 3 किमी अंदर बनाया सीमा स्तंभ

उन्होंने आगे कहा कि यह अभ्यास किसी स्थिति या किसी देश को निशाना बनाने के लिए नहीं है। फिलहाल चीन ने अगले साल होने वाले नौसैनिक अभ्यास की नियत तिथि का खुलासा नहीं किया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / चीन-पाकिस्तान के बीच अगले साल अरब सागर में होंगे संयुक्त नौसेना अभ्यास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो