scriptअफगानिस्तान: एक भीषण धमाके में बाल-बाल बचे अशरफ गनी, मौके पर 24 लोगों की हुई मौत | Major Blast in Afghanistan near by Ashraf Ghani Rally 24 people Killed | Patrika News
एशिया

अफगानिस्तान: एक भीषण धमाके में बाल-बाल बचे अशरफ गनी, मौके पर 24 लोगों की हुई मौत

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

नई दिल्लीSep 17, 2019 / 02:54 pm

Kapil Tiwari

blast_in_afghanistan.jpg

File Pic

काबुल। अफगानिस्तान का परवान शहर एक भीषण धमाके से दहल उठा है। मंगलवार को हुए इस धमाके में 24 लोगों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, ये ब्लास्ट राष्ट्रपति अशरफ गनी की एक रैली के पास हुआ है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में इन दिनों चुनावी माहौल चल रहा है और ये हमला भी उसी को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

24 लोगों की हो गई मौत

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशरफ गनी इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। ये धमाका अशरफ गनी की मौजूदगी से बस कुछ ही दूरी पर हुआ है। इस ब्लास्ट में अभी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन 24 लोगों की मौत की जानकारी अभी आ रही है और कई लोगों के घायल होने की खबर है।

हैंड ग्रेनेड से किया गया हमला!

बताया जा रहा है कि घायलों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हो सकती है। स्थानीय अस्पताल के डॉक्टरों की तरफ से भी यही जानकारी दी गई है कि घायलों और मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये हमला हैंड ग्रेनेड से किया गया है। फिलाहल घटनास्थल पर पुलिस ने डेरा डाल लिया है और किसी को भी वहां से गुजरने की इजाजत नहीं है।

सोमवार को भी मारे गए थे 7 लोग

इससे पहले दिन पहले सोमवार को भी कई अलग-अलग जगहों पर कई धमाके हुए थे, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अफगानिस्तान और तालिबान नेताओं के साथ चल रही शांति वार्ता को रद्द करने का ऐलान किया था। इसके चलते इलाके में तनाव बरकरार है।

Home / world / Asia / अफगानिस्तान: एक भीषण धमाके में बाल-बाल बचे अशरफ गनी, मौके पर 24 लोगों की हुई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो