scriptNepal: सेना प्रमुख नरवणे को मानद उपाधि से सम्मानित किया | Manoj Mukund Naravane Conferred Honorary Rank Of General in Nepal | Patrika News
एशिया

Nepal: सेना प्रमुख नरवणे को मानद उपाधि से सम्मानित किया

Highlights

नेपाल के राष्ट्रपति भंडारी ने उन्हें सम्मानित किया।
नरवणे 4 से 6 नंवबर के बीच नेपाल के दौरे पर हैं।

नई दिल्लीNov 05, 2020 / 09:08 pm

Mohit Saxena

Manoj Mukund Naravane

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे।

काठमांडू। भारत-नेपाल के बीच नक्शा विवाद की वजह से दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास देखने को मिली थी। अब दोनों देश सामान्य संबंधों को लेकर प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को काठमांडू पहुंचे। यहां उन्हें ‘जनरल ऑफ द नेपाल आर्मी’ के मानद उपाधि नवाजा गया है। इस सम्मान से नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सम्मानित किया। इसे लेकर कहा जा रहा है कि अब दोनों देशों के बीच विवाद खत्म हो सकते हैं।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
नेपाल थलसेना मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में जानकारी दी गई कि उन्होंने द्विपक्षीय हितों के मुद्दों के अलावा दोनों सेनाओं के बीच मित्रता और सहयोग के मौजूदा बंधन को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।” गौरतलब सेना प्रमुख नरवणे 4 से 6 नंवबर के बीच नेपाल के दौरे पर हैं। नेपाल सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा के निमंत्रण पर वह वहां गए हैं।

Home / world / Asia / Nepal: सेना प्रमुख नरवणे को मानद उपाधि से सम्मानित किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो