scriptम्यांमार: भयंकर भूस्खलन से गिरी खदान की दीवार, 13 की मौत, कई लापता | Massive Landslide in Myanmar causes many deaths | Patrika News
एशिया

म्यांमार: भयंकर भूस्खलन से गिरी खदान की दीवार, 13 की मौत, कई लापता

म्यांमार में भयंकर भूस्खलन से मची तबाही
अब 13 लोगों की मौत, कई लापता

नई दिल्लीJul 28, 2019 / 05:36 pm

Shweta Singh

Landslide in Jade Mine

यांगून। म्यांमार के उत्तरी काचिन राज्य में भयंकर भूस्खलन ( landslide in Myanmar ) हुआ है। रविवार को आई आपदा के बाद 13 लोगों की मौत हो गई है। इस बारे में एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि म्यांमार के उत्तरी काचिन राज्य के हापकांत टाउनशिप में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में जेड (एक प्रकार का पत्थर) ( mine collapses ) का एक खदान आ गया।

खदान के चट्टान की दीवार गिरी

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में टाउनशिप के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारी के हवाले से बताया गया कि हापकांत में कायिन चुंग गांव के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के करीब भूस्खलन हुआ। इसके कारण एक खदान के चट्टान की दीवार गिर गई। हादसे में कंपनी के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

Myanmar landslide

13 शव बरामद

विभाग के अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद अभी तक 13 शवों को बरामद किया है। जबकि खदान में फंसे पांच लोगों की तलाश जारी है। इसके अलावा बचावकर्मी दो सुरक्षाबलों को बचाने में कामयाब रहे, जिन्हें बाद में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Asia / म्यांमार: भयंकर भूस्खलन से गिरी खदान की दीवार, 13 की मौत, कई लापता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो