3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है पाकिस्तानी चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार, 403 अरब रुपए की संपत्ति का है मालिक

मोहम्मद हुसैन शेख उर्फ मुन्ना शेख NA-182 और PP-270 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 24 Jun 2018, 11:33 AM IST

pak

ये है पाकिस्तानी चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार, 403 अरब रुपए की संपत्ति का है मालिक

मुजफ्फरगढ़। मानो या ना मानो लेकिन ये सच है। पाकिस्तान में एक शख्स ने चुनावो में अपनी संपत्ति 403 अरब रुपए घोषित की है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनावो होने जा रहे हैं। आम चुनावों के लिए मुजफ्फरगढ़ के मोहम्मद हुसैन शेख नाम के निर्दलीय उम्मीदवार ने 403 अरब रुपये की संपत्ति घोषित की है। मोहम्मद हुसैन शेख ने दावा किया है कि मुजफ्फरगढ़ शहर की 40 प्रतिशत जमीन का वह मालिक है। हुसैन NA-182 और PP-270 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

महिला ने कार से खोया नियंत्रण और चंद सेकेंड में 4.5 करोड़ की फरारी हो गई तबाह

कैसे बना 403 अरब की संपत्ति का मालिक?
हुसैन शेख ने का दावा है कि पहले यह जमीन विवादित थी लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया। बता दें कि यह मामला 88 साल से चल रहा था। शेख ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अब वह कुल 403 अरब रुपए की जमीन के मालिक हैं। शेख के नामांकन पर्चे की एक कॉपी के मुताबिक विवादित जमीन की कीमत करीब 300 से 400 अरब रुपए है। इसके अलावा भी उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है।

Video: अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ हादसा, क्रेन पर आ गिरी पूरी इमारत

सबसे अमीर उम्मीदवार
अपने हलफनामे में शेख ने जानकारी दी है कि उनके पास 350 एकड़ भूमि, बगीचे और तीन आवासीय संपत्तियां हैं। शेख अब पाकिस्तानी चुनाव में सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवार हैं। हैरानी की बात ये है कि हुसैन ने ईमानदारी से बताया कि उन्होंने इन भारी संपत्तियों पर कोई कर नहीं दिया है। शेख के मुताबिक, " ज्यादातर राजनेता अपनी संपत्ति की जानकारी छुपा रहे हैं साथ ही संपत्ति को कम आंकने की जानकारी हलफनामे में दे रही है लेकिन मैंने अपनी संपत्ति के बारे में सही जानकारी दी है।" इस बीच, मरियम नवाज शरीफ, बिलावल भुट्टो जरदारी और आसिफ अली जरदारी ने भी करोड़ों-अरबों रुपए की संपत्ति घोषित की है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के आमिर मुकाम और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के आलमगीर ने भी अरबों रुपये की संपत्ति घोषित की है।