एशिया

म्यांमार में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा विमान, बिना फ्रंट व्हील के हुई इमरजेंसी लैंडिंग

विमान का लैंडिंग गियर फेल होने के कारण कराई गई आपात लैंडिंग।
इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विमान में सात क्रू मेंबर के साथ 89 यात्री सवार थे।

May 13, 2019 / 11:11 am

Anil Kumar

म्यांमार में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा विमान, बिना फ्रंट पहिए के कराई गई आपात लैंडिंग

यांगून। म्यांमार ( Myanmar ) में एक विमान हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। दरअसल विमान के लैंडिंग गियर फेल होने के बाद रविवार की सुबह पायलट ने विमान के सामने के पहियों (नोज) के बिना ही आपातकालीन लैंडिंग कराई। अधिकारियों ने बताया कि विमान का लैंडिंग गियर फेल हो गया, जिसके कारण सामने का पहिया (नोज) नहीं खुला, फिर पायलट ने विमान की आपातकालीन लैंडिंग की। इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। एक हफ्ते से कम समय में म्यांमार में यह दूसरी ऐसी बड़ी घटना है। म्यांमार एयरलाइंस की उड़ान UB-103 (एक एम्ब्रेयर 190 मॉडल) मांडले में सुबह 9 बजे लैंड हुई थी। विमान में सात क्रू मेंबर के साथ 89 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि मांडले विदेशी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

म्यांमार: यांगून एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला विमान, 11 घायल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो मे दिखाई दे रहा है कि विमान का अगला भाग जमीन में धंस गया है। म्यांमार के नागरिक उड्डयन विभाग के उप महानिदेशक ये हुत आंग ने बताया कि पायलट ने विमान के सामने लैंडिंग गियर को बार-बार लगाने की कोशिश की। पहले अपने कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से उसके बाद मैन्युअल रूप से। उन्होंने कहा कि उड़ान भरने के बाद पायलट ने दो बार कोशिश की ताकि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर चेक कर सकें कि लैंडिंग गियर नीचे की ओर आया या नहीं। यह तकनीकी दोष है। इसलिए विमान के पीछले पहिए के सहारे में विमान को लैंड किया। पायलट ने विमान को बहुत ही कुशलता के साथ लैंड किया। इस घटना में किसी तरह का कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद म्यांमार राष्ट्रीय एयरलाइंस ने अब इंजीनियरों को जांचने के लिए मांडले भेजा है।

विमान हादसे के बाद रूसी एयरलाइन यमल ने सुखोई सुपरजेट ऑर्डर को किया रद्द

इससे पहले बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस में घटी थी घटना

बता दें कि इसी हफ्ते बुधवार को म्यांमार में एक और घटना घटी थी। लैंडिंग के दौरान बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस फिसल कर रनवे से उतर गया था। हालांकि इस हादसे में 11 लोगों को मामूली चोट लगी थी। यह हादसा म्यांमार में मौसम खराब होने की वजह से हुआ था। जब विमान लैंड कर रहा था तभी तूफान के कारण विमान फिलकर रनवे से दूर चला गया। 2017 में अंडमान सागर में एक सैन्य विमान क्रैश हो गया था। इसमें 122 लोग सवा थे। यह म्यांमार के बड़े विमान हादसों में से एक है।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / म्यांमार में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा विमान, बिना फ्रंट व्हील के हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.