29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्यांमार: यांगून एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला विमान, 11 घायल

म्यांमार के यांगून अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घटी यह घटना। बांग्लादेश एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। यांगून में भयंकर तूफान के कारण घटी यह घटना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 9 May 2019, 7:59 AM IST

म्यांमार

म्यांमार: यांगूर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला विमान, 11 घायल

यांगून। म्यांमार ( Myanmar ) के यांगून एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसे टल गया, हालांकि इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से जरूर घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। दरअसल, यांगून एयरपोर्ट पर एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया और जिसके कारण विमान का बैलेंस बिगड़ गया। इस हादसे में 11 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में अचानक भयंकर तूफान आने के कारण विमान ने संतुलन खो दिया था। सोशल मीडिया फेसबुक पर इस हादसे की कई तस्वीरें डाली गई है जिसमें बांग्लादेश ( Bangladesh ) एयरलाइंस का विमान रनवे के किनारे घास पर फिसला हुआ दिखाई दे रहा है।

म्यांमार: पन्ना खदान में भूस्खलन से 50 से अधिक लोगों के मौत की आशंका, दर्जनों लापता

शहर में भयंकर तूफान के कारण घटी घटना

समाचार एजेंसी एएफपी के फोटग्राफर ने एक घायल महिला की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह स्ट्रेचर पर एंबुलेंस की तरफ ले जाते हुए दिखाई दे रही है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक पायलट, एक विमान परिचालिका और नौ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार 6:50 के करीब हुआ, जब बांग्लादेश एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के वक्त रनवे पर फिसल गया। हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर यांगून अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट ने इसकी पुष्टि नहीं की है, हालांकि एक बयान जारी करते हुए बताया है कि भारी बारिश के कारण अगले आदेश तक इस रनवे पर विमानों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। इस घटना के बाद यहां से गुजरने वाले सभी विमानों के रूट को राजधानी नाएप्यीडॉ डायवर्ट कर दिया गया है। इस विमान में बांग्लादेश, म्यांमार, कनाडा, चीन, भारत, फ्रांस और स्विट्जरलैंड के 31 लोग सवार थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.