27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉरी ने मारी हाईवे किनारे खड़े लोगों को टक्कर, बांग्लादेश में 5 लोगों की मौत

Bangladesh Road Accident: बांग्लादेश में आज एक रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Oct 2026, 4:08 PM IST

Accident

रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। आए दिन कहीं न कहीं सड़क हादसों के मामले देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा आज बांग्लादेश (Bangladesh) में देखने को मिला। यह रोड एक्सीडेंट तड़के सुबह चटगांव के सीताकुंड उपजिले के छोटा कुमिरा इलाके में रॉयल सीमेंट गेट के पास हुआ, जब एक लॉरी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी।

बस खराब होने की वजह से हाईवे किनारे खड़े थे लोग

जानकारी के अनुसार ढाका जा रही एक यात्रियों से भरी बस बीच रास्ते में ही खराब हो गई, जिसकी वजह से उसमें सवार यात्री हाईवे किनारे खड़े हो गए और बस के ठीक होने का इंतज़ार करने लगे। तभी ढाका की ओर जा रही एक लॉरी ने हाईवे किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी।

5 लोगों की मौत

इस रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई। लॉरी की टक्कर से तीन लोगों ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दो अन्य लोगों को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

8 लोग घायल

लॉरी की हाईवे किनारे खड़े बस यात्रियों को मारी टक्कर में 8 अन्य लोग घायल भी हो गए। घायलों को चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

किस वजह से हुआ रोड एक्सीडेंट?

प्रारंभिक जांच के अनुसार लॉरी ड्राइवर काफी तेज़ रफ्तार में ड्राइव कर रहा था। इस दौरान अचानक ही लॉरी से उसका कंट्रोल छूट गया और उसने हाईवे किनारे खड़े बस यात्रियों को टक्कर मार दी। मामले की जांच जारी है।

बांग्लादेश में खराब है रोड सेफ्टी की स्थिति

बांग्लादेश में रोड सेफ्टी की स्थिति खराब है। देश में कई जगह सड़कें काफी खराब हैं, लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते, ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ रफ्तार में वाहन चलाते हैं, वाहन चलाते समय लापरवाही करते हैं और कई जगह तो ओवरलोडिंग भी करते हैं। इन सभी कारणों की वजह से हर साल बांग्लादेश में कई रोड एक्सीडेंट्स देखने को मिलते हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं।