scriptम्यांमार: पन्ना खदान में भूस्खलन से 50 से अधिक लोगों के मौत की आशंका, दर्जनों लापता | More than 50 feared killed in landslide at Myanmar jade mine | Patrika News
एशिया

म्यांमार: पन्ना खदान में भूस्खलन से 50 से अधिक लोगों के मौत की आशंका, दर्जनों लापता

म्यांमार में जेड (पन्ना) खदान में हुआ हादसा।
इससे पहले भी 2015 में हुआ था बड़ा हादसा।
इस हादसे में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

नई दिल्लीApr 23, 2019 / 05:35 pm

Anil Kumar

म्यांमार में भूस्खलन

म्यांमार: पन्ना खदान में भूस्खलन से 50 से अधिक लोगों के मौत की आशंका, दर्जनों लापता

यांगून। म्यांमार में मंगलवार को एक बहुत ही दुखद घटना घटी है। दरअसल, उत्तरी म्यांमार के काचिन राज्य में भूस्खलन से 50 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया है कि काचिन राज्य जो कि चारों तरफ जेड़ माइन से घिरा हुआ है, वहां अचानक भूस्खलन हो गया इससे दर्जनों लोगों के मरने की आशंका है। यह एक ताजा दुर्घटना है, जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ज्यादातर मजदूर झोपड़ियों में सो रहे थे। इस घटना को लेकर काचिन के हेपकांत पुलिस स्टेशन के एक ड्यूटी ऑफिसर ने एएफपी को बताया कि अभी भी 54 लोग लापता हैं। कोई रास्ता नहीं है कि वे (लापता) बच सकते थे।

म्यांमार: जेल में बंद रायटर्स के पत्रकारों की अपील खारिज, अदालत ने बरकरार रखी सजा

इससे पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसा

आपको बता दें, 2015 में म्यांमार में एक बड़ा हादसा हुआ था जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा उत्तरी प्रांत कचिन के हपकंत इलाके में पन्ना (जेड) के खदान में भूस्खलन के बाद हुआ था। इसमें 100 लोगों क मौत हो गई थी, जबकि सैंकड़ों लापता हो गए थे। ऐसा माना जाता है कि यहां पर दुनिया का सबसे बेहतरीन पन्ना निकलता है, लेकिन मलबे के डंपिंग क्षेत्रों के कारण यहां की खान में काम करना खतरे से खाली नहीं है। देश की सरकारी समाचार पत्र ‘ग्लोबल न्यू लाइट’ के मुताबिक घटना के समय ज्यादातर मजदूर झोपड़ियों में सो रहे थे। एक शोध के मुताबिक म्यांमार में 2014 में 31 अरब डॉलर के मूल्य के पन्ने का उत्पादन हुआ।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Asia / म्यांमार: पन्ना खदान में भूस्खलन से 50 से अधिक लोगों के मौत की आशंका, दर्जनों लापता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो