15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क से पलटकर नदी में गिरी तेज़ रफ्तार गाड़ी, अफगानिस्तान में 6 लोगों की मौत

Afghanistan Road Accident: अफगानिस्तान में एक रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 15, 2026

Accident

रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

अफगानिस्तान (Afghanistan) में रोड एक्सीडेंट (Road Accident) एक गंभीर समस्या है और इसके मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है, जो चिंता का विषय है। देश में आए दिन ही रोड एक्सीडेंट के मामले देखने को मिलते हैं और आज, गुरुवार, 15 अक्टूबर को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। यह हादसा परवान (Parwan) प्रांत के शिनवारी जिले के बाग-ए-अफगान इलाके में तड़के सुबह हुआ। घोरबंद जिले से काबुल की ओर जा रही एक गाड़ी सड़क से पलटकर घोरबंद नदी में गिर गई।

6 लोगों की हुई मौत

अफगानिस्तान में आज हुए इस रोड एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें ड्राइवर भी शामिल है। दो बच्चों के शव अभी तक नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों के शव नदी के तेज़ बहाव में बह गए हैं। हालांकि दोनों शवों की तलाश की जा रही है।

तेज़ रफ्तार में थी गाड़ी

बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार काफी तेज़ थी और ड्राइवर काफी लापरवाही से उसे चला रहा था। तड़के सुबह जब यह हादसा हुआ, उस समय अंधेरा भी था। अचानक गाड़ी सड़क से पलट गई और नदी में जा गिरी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अफगानिस्तान में है यातायात की खराब स्थिति

दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स के हर साल इसके कई मामले सामने आते हैं। हर साल कई लोग रोड एक्सीडेंट्स में अपनी जान गंवा देते हैं और उससे भी ज़्यादा लोग इन हादसों में घायल हो जाते हैं। अफगानिस्तान में भी ऐसा ही देखने को मिलता है। अफगानिस्तान में यातायात की स्थिति काफी खराब है। देश में खराब सड़कें, लापरवाही से वाहन चलाना, यातायात नियमों का पालन नहीं करना, ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ रफ्तार से वाहन चलाना, ओवरलोडिंग की वजह से हर साल कई रोड एक्सीडेंट्स देखने को मिलते हैं। हर साल अफगानिस्तान में रोड एक्सीडेंट्स में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। देश में रोड सेफ्टी को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया जाता है, जिससे रोड एक्सीडेंट्स कम होने की बजाय बढ़ रहे हैं। यह चिंता का विषय है।