scriptCoronavirus के बाद चीन में बाढ़ और तूफान का कहर, कई लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद | Nature Havoc In China After Heavy Rain And Floods | Patrika News
एशिया

Coronavirus के बाद चीन में बाढ़ और तूफान का कहर, कई लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

Highlights

इससे बचने के लिए करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
तूफान हागूपिट (Typhoon Hagupit) 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ता जा रहा है।

नई दिल्लीAug 03, 2020 / 07:11 pm

Mohit Saxena

china flood

चीन में बाढ़ और तूफान का कहर।

बीजिंग। चीन पहले कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार से परेशान हुआ। अब भारी बारिश के बाद आई बाढ़ (Flood) से प्रभावित हो रहा है। इससे बचने के लिए करीब 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। वहीं पूर्वी चीन में सोमवार को तूफान के कारण भारी बारिश की संभावना के कारण तटीय क्षेत्रों को खाली करा लिया गया है।
90 किमी की रफ्तार से चल हवा

तूफान हागूपिट (Typhoon Hagupit) 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ता जा रहा है। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हागूपिट तूफान झेजियांग और फुजियान प्रांतों के बीच समुद्र तट से टकरा सकता है। इसका असर शंघाई पर भी हो सकता है।
समुद्र से लोगों को दूर रहने की सलाह

इस दौरान तूफान के कारण समुद्र तटों पर मछली पकड़ने में लगे लोगों को निकाला लिया गया है। यहां के पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया। निर्माण स्थलों का कामकाज रोकने का आदेश दिया गया है। मछुआरों को निर्देश दिए गए कि वह अपनी नौकाओं को लेकर समुद्र में लेकर न उतरें।
बाढ़ से लाखों हेक्टेयर फसल तबाह

चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार 20 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। बाढ़ के कारण आठ लाख हेक्टेयर कृषि उत्पाद भी प्रभावित हुए है। च्यांगशी प्रांत के अलावा, हूपेई और हूनान प्रांत में भी स्थिति खराब है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर स्थानीय सरकार ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है।

Home / world / Asia / Coronavirus के बाद चीन में बाढ़ और तूफान का कहर, कई लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो