scriptबालिका का शव दफनाने को लेकर तनाव, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कम्प | Bury tensions in kaman | Patrika News
नई दिल्ली

बालिका का शव दफनाने को लेकर तनाव, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कम्प

पहाड़ी रोड स्थित देवी गेट मन्दिर के समीप एक गैर मुमकिन विवादग्रस्त कब्रिस्तान भूमि पर बालिका के शव को दफनाने को लेकर गुरुवार दोपहर दो समुदाय के लोगों में तनाव हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

नई दिल्लीNov 10, 2016 / 08:38 pm

पहाड़ी रोड स्थित देवी गेट मन्दिर के समीप एक गैर मुमकिन विवादग्रस्त कब्रिस्तान भूमि पर बालिका के शव को दफनाने को लेकर गुरुवार दोपहर दो समुदाय के लोगों में तनाव हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
मौके पर सीओ, थाना प्रभारी, तहसीलदार व हल्का पटवारी पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाया। करीब दो घन्टे तक चले गतिरोध के बाद पुलिस व प्रशासन ने आगामी पन्द्रह दिन में विवादाग्रस्त भूमि की पैमाइश कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। वहीं, बालिका के शव को अन्य स्थान पर दफनाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन राहत की सांस ली।
तहसीलदार मूलचंद लूणिया ने बताया कि पहाड़ी रोड स्थित देवी गेट के निकट खसरा नंबर 953, 1308 व 1321 की भूमि राजस्व रिकार्ड में गैर मुमकिन कब्रिस्तान तकिया व वक्फ की संपत्ति दर्ज है।
खसरा नंबर 953 पर मालिकाना हक को लेकर कई वर्षों से दो समुदाय के लोगों में विवाद चल रहा है। गुरुवार दोपहर को इस विवादाग्रस्त भूमि के समीप निवास कर रहे ईशाक मेव की 13 वर्षीय पुत्री नसीमन की आकस्मिक मौत हो गई। उसके शव को परिजन खसरा नंबर 953 की भूमि पर दफनाने की तैयारी कर रहे थे।
दूसरे समुदाय के लोगों को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। जिस पर सीओ श्यामलाल मीणा, तहसीलदार मूलचंद लूणिया, थाना प्रभारी राकेश यादव मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों से समझाइश का प्रयास किया।
करीब दो घन्टे बाद पूर्व विधायक मोहम्मद जहूर खान व साकिर अली की मौजूदगी में दोनों पक्षों को प्रशासन द्वारा पन्द्रह दिवस विवादाग्रस्त भूमि की पैमाइश कराने के आश्वासन के बाद सहमति बनी। जिस पर मृतका पक्ष के लोग शव दूसरे स्थान पर दफनाने का राजी हो गए। तब जाकर मामला शांत हो सका। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Home / New Delhi / बालिका का शव दफनाने को लेकर तनाव, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कम्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो