scriptओलंपिक खेल : दक्षिण कोरिया इसलिए कर रहा है जापान के सैन्यवादी झंडे का विरोध | Olympic Games: South Korea opposes Japan's militaristic flag | Patrika News
एशिया

ओलंपिक खेल : दक्षिण कोरिया इसलिए कर रहा है जापान के सैन्यवादी झंडे का विरोध

-इस झंडे (Japan’s militaristic flag) को दक्षिण कोरिया (south korea) जुल्मों (Atrocities) का प्रतीक मानता है, जो जापान ने औपनिवेश काल (Colonial period) में उस पर किए

Sep 29, 2019 / 03:47 pm

pushpesh

ओलंपिक खेल : दक्षिण कोरिया इसलिए कर रहा है जापान के सैन्यवादी झंडे का विरोध

ओलंपिक खेल : दक्षिण कोरिया इसलिए कर रहा है जापान के सैन्यवादी झंडे का विरोध

जापान और दक्षिण कोरिया के बीच गहराते झगड़े ने अगले वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों को खतरे में डाल दिया है। कोरिया चाहता है कि ओलंपिक खेलों में जापानी दर्शक सैन्यवादी झंडे का नहीं लहराएं। हालंाकि जापान ने दक्षिण कोरिया की इस माग को ठुकरा दिया है। दरअसल उगता सूरज, एक सफेद मैदान पर लाल सूरज वाले मौजूदा राष्ट्रीय ध्वज से अलग है। इसका इस्तेमाल शाही सेना ने आक्रमण और एशिया में कब्जे के दौरान किया था।
उगते सूरज की आकृति का उपयोग अभी भी युद्ध के बाद की समुद्री आत्मरक्षा बल द्वारा किया जाता है। शाही युग का झंडा दक्षिणपंथी समूहों में भी पसंद किया जाता है। इस झंडे को कोरिया जुल्मों का प्रतीक मानता है, जो जापान ने औपनिवेश काल में उस पर किए।
जापान ने लगाए व्यापार प्रतिबंध
झंडे की लड़ाई एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहराते विवाद का नया अध्याय है। इससे पहले दक्षिण कोरिया इस बात से खफा है कि जापान ने 1910 से 1945 तक के उपनिवेश काल में किए जुल्मों पर पछतावा व्यक्त नहीं किया। संबंधों की कड़वाहट का नतीजा यह रहा कि जापान ने दक्षिण के निर्यात पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए। जवाब में दक्षिण कोरिया ने विश्व व्यापार संगठन के समक्ष इसको चुनौती दी है। कोरिया ने घोषणा की है कि वह जापान के साथ सैन्य खुफिया साझाकरण सहित अन्य समझौते को तोड़ देगा।

Home / world / Asia / ओलंपिक खेल : दक्षिण कोरिया इसलिए कर रहा है जापान के सैन्यवादी झंडे का विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो