scriptवर्षों से भूकंप और सुनामी का दंश झेल रहा है यह देश, संभल भी नहीं पाता कि फिर से आ जाती है आपदा | Over years, the country is facing the earthquake and tsunami strain | Patrika News
एशिया

वर्षों से भूकंप और सुनामी का दंश झेल रहा है यह देश, संभल भी नहीं पाता कि फिर से आ जाती है आपदा

इंडोनेशिया दुनिया का एक ऐसा देश है जहां साल भर समय-समय पर सुनामी और भूकंप आते रहे हैं

नई दिल्लीDec 28, 2018 / 05:11 pm

mangal yadav

 earthquake and tsunami strain

वर्षों से भूकंप और सुनामी का दंश झेल रहा है यह देश, संभल भी नहीं पाता कि फिर से आ जाती है आपदा

नई दिल्लीः इंडोनेशिया दुनिया का एक ऐसा देश है जहां साल भर समय-समय पर सुनामी और भूकंप आते रहे हैं। यहां पर शुक्रवार को फिर पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। इससे पहले ज्वालामुखी फटने के बाद आयी सुनामी में करीब 450 लोगों की मौत हो गई। अब सवाल उठता है कि दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले इस देश को क्यों सबसे ज्यादा प्राकृतिक आपदाएं झेलने पड़ती है। दरअसल यह प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। रिंग ऑफ फायर प्रशांत महासागर के बेसिन का इलाका है, जहां पर कई ज्वालामुखी फटते रहते हैं और तगड़े भूकंप के झटके आते हैं।


इंडोनेशिया में साल 2004 में जबरदस्त सुनामी आयी थी। इस सुनामी का असर दुनिया के 14 देशों पर पड़ा था। भारत भी इस सुनामी से अछूता नहीं रहा था। उत्तरी सुमात्रा में आचेह प्रांत के पश्चिमी तट पर 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था। समुद्र में उठी विनाशकारी लहरों से 2.26 लाख लोग मारे गए थे। इनमें आधे से ज्यादा आचेह प्रांत के थे। 2006 में इंडोनेशिया के जावा में 6.8 तीव्रता के भूकंप से आई सुनामी से सात सौ लोग मारे गए थे। जबकि सुमात्रा प्रांत के पदंग शहर में 2009 में भूकंप से एक हजार से अधिक लोगों की जान गई थी। इसी साल पर्यटक द्वीप लोंबोक और पालू शहर में भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी जिसमें करीब तीन हजार लोगों की जान चली गई थी।

बता दें कि इंडोनेशिया का क्षेत्रफल करीब 1919440 वर्ग किलोमीटर है। 17508 द्वीपों वाले इस देश में कुल 34 प्रांत हैं। यहां की 87 प्रतिशत आबादी मुस्लिम समुदाय की है। इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। इंडोनेशिया संवैधानिक रूप से एक धर्मनिरपेक्ष देश है लेकिन सरकारी तौर पर केवल छह औपचारिक धर्मों की पहचान है।

 

Home / world / Asia / वर्षों से भूकंप और सुनामी का दंश झेल रहा है यह देश, संभल भी नहीं पाता कि फिर से आ जाती है आपदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो