28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान से योजनाएं उधार लेकर बढ़ गया भारत, हम वहीं रह गएः अहसान इकबाल

पाकिस्तान सरकार के एक मंत्री ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा 'भारत हमसे योजनाएं उधार लेकर आगे बढ़ गया है। लेकिन सियासी अस्थिरता की वजह से हम पिछड़ गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 23 May 2018, 3:44 AM IST

Pak Minister

पाकिस्तान से योजनाएं उधार लेकर बढ़ गया भारत, हम वहीं रह गएः अहसान इकबाल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान की आर्थिक और सुधार योजनाओं को उधार लिया और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया। उन्होंने यह भी कहा, 'हमने राजनीतिक अस्थिरता के कारण बड़े पैमाने पर मौका गंवा दिया।' इकबाल ने कहा, '90 के दशक के दौरान तत्कालीन भारतीय वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष सरताज अजीज से आर्थिक सुधार रणनीतियों को उधार लिया और उन्हें सफलतापूर्वक भारत में लागू किया।'

'खुद की गलती से दशकों पीछे चला गया पाकिस्तान'

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि इस्लामाबाद में पाकिस्तान नेशनल सेंटर फॉर साइबर सिक्योरिटी के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने यह बातें कही। इकबाल ने दावा किया कि बांग्लादेश ने भी सफलतापूर्वक उसी रणनीति का उपयोग किया था, लेकिन पाकिस्तान राजनीतिक अस्थिरता के कारण एक दशक पीछे चला गया क्योंकि पाकिस्तान अपनी योजनाओं को इस्तेमाल नहीं कर सका।

बहू का बनाया खाना पसंद नहीं आया तो कर दी बेटे की हत्या

पाकिस्तान को है अपनी नीतियों का अफसोस

उन्होंने कहा, 'हमें सोचना होगा कि कितने देश हमारे पीछे थे, जो अब बहुत आगे हैं। चीन की प्रति व्यक्ति आय पाकिस्तान के मुकाबले बहुत कम थी, लेकिन अब यह बहुत अधिक है। इसी प्रकार, बांग्लादेश के विदेशी भंडार 33 अरब डॉलर तक पहुंच गया हैं जबकि हमारा 18 अरब डॉलर हैं। आने वाले समय में हम देखेंगे कि दूसरे देशों ने भी हमें पीछे छोड़ दिया है।' इकबाल ने कहा कि अकेले टैंक और मिसाइल एक देश को नहीं बचा सकते, 'अगर वह आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है।'

Breaking News बहुत हुई पेट्रोल की महंगाई, अब पीएम मोदी ने संभाल ली है कमान, आज बड़े ऐलान की तैयारी